लाइव न्यूज़ :

सीपीएसई और भारत-22 ईटीएफ में खुदरा निवेशकों को कर लाभ देने की योजना, सीबीडीटी से मांगी अनुमति

By भाषा | Updated: June 30, 2019 15:25 IST

दीपम द्वारा तैयार योजना के अनुसार सीपीएसई और भारत-22 ईटीएफ के खुदरा निवेशकों को ईएलएसएस म्यूचुअल फंड के निवेशकों की तरह ही कर छूट का विकल्प दिया जा सकता है।

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जूनः सरकार दो एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों ... सीपीएसई और भारत-22 ईटीएफ में खुदरा निवेशकों को कर लाभ देने पर विचार कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को पत्र लिखकर यह पूछा है कि क्या आयकर कानून की धारा 80सी के तहत इक्विटी से जुड़ी बचत योजना (ईएलएसएस) का लाभ इन ईटीएफ में खुदरा निवेशकों को दिया जा सकता है।

दीपम द्वारा तैयार योजना के अनुसार सीपीएसई और भारत-22 ईटीएफ के खुदरा निवेशकों को ईएलएसएस म्यूचुअल फंड के निवेशकों की तरह ही कर छूट का विकल्प दिया जा सकता है। लेकिन उनका निवेश तीन साल के लिए बंधित रहेगा। इन निवेशकों को ईएलएसएस श्रेणी को नहीं चुनने का विकल्प भी उपलब्ध होगा और वे अपने यूनिट्स में बिना किसी बाधा के कारोबार कर सकेंगे।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने कर विभाग को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या ईएलएसएस का लाभ सीपीएसई और भारत-22 ईटीएफ को दिया जा सकता है।’’ यदि प्रत्यक्ष कर मामलों पर निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय सीबीडीटी द्वारा इस पर मंजूरी दी जाती है तो दीपम इसकी अंतिम योजना तैयार करेगा और इसकी घोषणा पांच जुलाई को पेश होने वाले 2019- 20 के बजट में की जा सकती है।

हालांकि, मौजूदा ईटीएफ में ईएलएसएस का लाभ देने से सरकार की विनिवेश राशि में इजाफा नहीं होगा, लेकिन इससे ईटीएफ में निवेश बढ़ेगा और साथ ही परिवारों की बचत में भी इजाफा होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड