लाइव न्यूज़ :

सातवां वेतन आयोग: 'जनवरी पेड इन टू फरवरी' की संभावना कम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 11:57 IST

वेतन आयोग का जीआर जारी होने के बाद उसके अनुसार प्रत्येक कार्यालय प्रमुख वेतन निर्धारण (पे फिक्सेशन) करेंगे और उसके अनुसार सेवार्थ में नये वेतन की राशि जमा कराई जाएगी.

Open in App

इन दिनों 'जनवरी पेड इन टू फरवरी' शब्द राज्य सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए अत्यंत उत्सुकता का विषय है. क्योंकि राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि फरवरी का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा. लेकिन इस समय शासकीय स्तर पर जिस तरह से गतिविधियां चल रही हैं उससे ऐसा लगता कि कर्मचारियों को 'फरवरी पेड इन टू मार्च' प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.

राज्य मंत्रिमंडल ने गत 27 दिसंबर को सातवां वेतन आयोग देने का निर्णय लिया था और घोषणा की थी कि इसका प्रत्यक्ष लाभ फरवरी के वेतन से दिया जाएगा. तीन वर्ष का बकाया (एरियर्स) पांच किश्तों में भविष्य निर्वाह निधि में जमा किया जाएगा. इस संदर्भ में अब तक सरकारी आदेश (जीआर) जारी नहीं किया गया है. वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'लोकमत समाचार' को बताया कि 15 से 20 जनवरी के बीच जीआर जारी किया जा सकता है.

यदि सातवां वेतन आयोग फरवरी के वेतन में नहीं दिया जा सका तो वह मार्च में दिया जाएगा और एक माह का बकाया दिया जा सकता है. वेतन आयोग देने का निर्णय लिया गया है और उसका कार्यान्वयन निश्चित रूप से किया जाएगा. हर महीने ज्यादा से ज्यादा 10 तारीख तक अगले महीने के वेतन के बिल संबंधित कार्यालय की ओर से पे यूनिट को सेवार्थ प्रणाली द्वारा भेज दिए जाते हैं.

अब पे यूनिट की ओर से सभी कार्यालयों को मौखिक निर्देश दिए जा रहे हैं कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बिल भेजें. उसके अनुसार बहुत से कार्यालयों ने कार्यवाही की है. इसलिए इस आधार पर ही फरवरी में कर्मचारियों का वेतन निकलेगा. विविध कार्यालयों, संस्थाओं में वेतन के बिल तैयार करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सातवें वेतन आयोग का जीआर जारी होने के बाद पे यूनिट को नये वेतन बिल भेजना, इस महीने में तो संभव नहीं होगा.

यदि कोषागार कार्यालय ने कड़ाई की तो संभ्रम की स्थिति बन सकती है. वेतन आयोग का जीआर जारी होने के बाद उसके अनुसार प्रत्येक कार्यालय प्रमुख वेतन निर्धारण (पे फिक्सेशन) करेंगे और उसके अनुसार सेवार्थ मंे नये वेतन की राशि जमा कराई जाएगी. कर्मचारियों की सेवापुस्तिका में दर्ज किया जाएगा. उसके बाद सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलना शुरू होगा. जीआर 15 से 20 जनवरी के दरम्यान जारी हुआ तो भी आवश्यक सभी कार्यवाही पूरी कर फरवरी के वेतन में सातवां वेतन आयोग देना संभव दिखाई नहीं देता.

टॅग्स :सातवां वेतन आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में कितनी होगी वृद्धि?

भारत8th Pay Commission Salary Hike:केंद्र ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, जानें पिछले आयोगों ने कितनी बढ़ाई थी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

कारोबार7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सीईए क्लेम को लेकर जारी हुआ बड़ा अपडेट, जानें क्या है जानकारी?

भारत7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मोदी सरकार जल्द दे सकती है बकाया महंगाई भत्ता

भारत7th Pay Commission: अब पेंशनभोगियों को बैंक देगी मासिक पेंशन स्लिप, सरकार ने दिए निर्देश, होंगे ये बड़े फायदे

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड