लाइव न्यूज़ :

आम आदमी को RBI ने दी राहत: बैंकों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे

By भाषा | Updated: June 25, 2019 08:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय बैंक की वेबसाइट पर उसने शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) को शुरू किया। रिजर्व बैंक की योजना इसे जल्द ही एक प्रतिबद्ध आईवीआर प्रणाली से जोड़ने की भी है ताकि शिकायत की स्थिति को देखा जा सके। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने ओर समय से उनका निवारण करने के लिए एक एप्लीकेशन पेश की। केंद्रीय बैंक की वेबसाइट पर उसने शिकायत प्रबंधन प्रणाली (सीएमएस) को शुरू किया।

यहां उसके द्वारा नियमन किए जाने वाले किसी भी वाणिज्य बैंक, शहरी सहकारी बैंक और एनबीएफसी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। इस प्रणाली पर दर्ज करायी जाने वाली शिकायत को उपयुक्त लोकपाल या रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया जाएगा।

सीएमएस को डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रिजर्व बैंक की योजना इसे जल्द ही एक प्रतिबद्ध आईवीआर (इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस) प्रणाली से जोड़ने की भी है ताकि शिकायत की स्थिति को देखा जा सके। 

राष्ट्रीयकृत बैंकों ने 8,582 लोगों को घोषित किया इरादतन चूककर्ता

वहीं दूसरी ओर, सरकार ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय बैंकों ने वित्त वर्ष में 2018-19 के दौरान कुल 8,582 लोगों को इरादतन चूककर्ता घोषित किया। लोकसभा में कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और श्रीरंग अप्पा बारणे के प्रश्नों के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि 31 मार्च, 2019 तक राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा 8,121 मामलों में वूसली के लिए मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब