लाइव न्यूज़ :

Mutual funds: जुलाई में 5.6 लाख निवेशक खाते जोड़े, ऋण कोषों का आकर्षण बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2020 16:02 IST

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक 45 म्यूचु्अल फंड कंपनियों के खातों की संख्या बढ़कर 9.21 करोड़ हो गई, जो जून के अंत में 9.15 करोड़ थी। इसमें 5.63 लाख की बढ़ोतरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ोतरी में मुख्य रूप से ऋण योजनाओं का योगदान रहा। इससे पहले जून में उद्योग ने पांच लाख नए खातों को जोड़ा था। म्यूचुअल फंड योजनाओं से जुड़े बाजार जोखिमों के बारे में अच्छी तरह समझते हैं। मई में 6.13 लाख निवेशक खाते, अप्रैल में 6.82 लाख निवेशक खाते और मार्च में 9.1 लाख निवेशक खाते जोड़े।

नई दिल्लीः म्यूचुअल फंड उद्योग के निवेशक खातों की संख्या में जुलाई 2020 के दौरान 5.6 लाख की वृद्धि हुई, जिसके साथ कुल निवेशक खातों की संख्या बढ़कर 9.2 करोड़ हो गई।

इस बढ़ोतरी में मुख्य रूप से ऋण योजनाओं का योगदान रहा। इससे पहले जून में उद्योग ने पांच लाख नए खातों को जोड़ा था। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक 45 म्यूचु्अल फंड कंपनियों के खातों की संख्या बढ़कर 9.21 करोड़ हो गई, जो जून के अंत में 9.15 करोड़ थी। इसमें 5.63 लाख की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कुल नए खातों में चार लाख से ज्यादा डेट कोषों में जोड़े गए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि खातों की संख्या में बढ़ोतरी से पता चलता है कि निवेशक बाजार में उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हुए। साथ ही वे म्यूचुअल फंड योजनाओं से जुड़े बाजार जोखिमों के बारे में अच्छी तरह समझते हैं।

इस क्षेत्र ने मई में 6.13 लाख निवेशक खाते, अप्रैल में 6.82 लाख निवेशक खाते और मार्च में 9.1 लाख निवेशक खाते जोड़े। गौरतलब है कि एक निवेशक के पास कई निवेशक खाते हो सकते हैं। मॉर्निंगस्टार इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि मार्च के महीने में बाजार में हुई तेज गिरावट ने निवेशकों को इक्विटी बाजारों में निवेश करने का एक अच्छा आधार दिया। ऐसे में संभव है कि कई नए निवेशकों ने इसे म्यूचुअल फंड के जरिए बाजार में निवेश करने का एक सही समय पाया। 

टॅग्स :म्यूचुअल फंडदिल्लीनरेंद्र मोदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड