लाइव न्यूज़ :

LIC के इस प्लान में एक बार निवेश कर लाइफटाइम हर महीने पा सकते हैं पेंशन, जानें नियम और फायदे

By सुमित राय | Updated: August 20, 2020 11:37 IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन शांति पॉलिसी में निवेश कर लाइफटाइम पेंशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में एक बार निवेश कर लाइफटाइम हर महीने पेंशन पा सकते हैं।जीवन शांति पॉलिसी में कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी उम्र 30 साल से 85 साल के बीच हो निवेश कर सकता है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच हर किसी को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस बीच लोगों को रिटायरमेंट को लेकर चिंता ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में हम भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक बार निवेश कर लाइफटाइम हर महीने पेंशन पा सकते हैं।

एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी (LIC Jeevan Shanti Plan) रिटायरमेंट की टेंशन को दूर कर सकती है। इस पॉलिसी में एक बार निवेश करने के बाद आपको जीवन भर मासिक पेंशन का लाभ मिल सकता है।

कौन और कितना कर सकता है निवेश

एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी उम्र 30 साल से 85 साल के बीच हो निवेश कर सकता है। इस पॉलिसी में आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये निवेश करना होगा, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

पॉलिसी लेने के 5, 10, 15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा ले सकते है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कैसे कर सकते हैं निवेश

भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन शांति पॉलिसी को आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर विजिट करना होगा।

किस तरह का ले सकते हैं फायदा

एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में आपको मंथली पेंशन की सुविधा मिलती है, जिसमें आप दो विकल्प में से चुन सकते हैं। इसके तहत पहला विकल्प इमीडिएट एन्युटी और दूसरा विकल्प डेफ्फर्ड एन्युटी है। इमीडिएट एन्युटी विकल्प में आप पॉलिसी खरीदने के तुरंत बाद ही पेंशन की सुविधा मिल जाती है, जबकि डेफ्फर्ड एन्युटी विकल्प में पॉलिसी लेने के 5, 10, 15 या 20 साल बाद पेंशन की सुविधा ले सकते है।

एक साल बाद लोन लेने की सुविधा

भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन शांति पॉलिसी के साथ आपको लोन की भी सुविधा मिलती है। पॉलिसी लेने के एक साल बाद आप पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं।

टॅग्स :एलआईसीपर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड