लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! अब केरल का जल्द ही होगा अपना खुद का बैंक

By भाषा | Updated: November 30, 2019 18:58 IST

 विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के नियंत्रण वाले मलप्पुरम जिले के एक जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) को छोड़कर बाकी सभी डीसीबी ने अपनी महासभाओं में वामपंथी सरकार की ओर से प्रस्तुत विलय की योजना को मंजूरी दे दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबैंक की स्थापना से केरल के विकास की व्यापक संभावनाएं खुलेंगी। इस योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं को केरल उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।  

केरल में जिला सहकारी बैंकों का विलय कर अपना स्वयं का बैंक स्थापित करने का राज्य सरकार का पुराना सपना वास्तविकता बनने जा रहा है। इस योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं को केरल उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है।  

सहकारिता मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि बैंक की स्थापना से राज्य के विकास की व्यापक संभावनाएं खुलेंगी। सुरेन्द्रन ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि यह वास्तव में एक क्रांतिकारी कदम है और यह केरल में बैंकिंग क्षेत्र का स्वरूप बदल देगा। सुरेंद्रन ने ट्वीट किया, ‘‘केरल बैंक - जैसा कि नाम से पता चलता है, यह केरल का अपना बैंक है।”

न्यायालय ने विचार करने पर पाया कि जिला सहकारी बैंकों के विलय के मामले में उसे हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। न्यायालय ने केरल बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।     सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित केरल बैंक के गठन के लिए 13 जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) का विलय केरल राज्य सहकारी बैंक में किया जाएगा।     

 विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के नियंत्रण वाले मलप्पुरम जिले के एक जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) को छोड़कर बाकी सभी डीसीबी ने अपनी महासभाओं में वामपंथी सरकार की ओर से प्रस्तुत विलय की योजना को मंजूरी दे दी थी। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड