लाइव न्यूज़ :

बाइक-कार वाले ध्यान दें, बढ़ाई गई थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत, जानें किसकी जेब होगी ज्यादा ढीली

By रजनीश | Updated: June 16, 2019 12:55 IST

थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम में बदलाव किया गया है लेकिन बाइक कैटेगरी में 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता के प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) ने बाइक और कार के थर्ड पार्टी (TP) इंश्योरेंस की कीमत फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में बढ़ाया दिया गया है। बढ़ी हुई नई कीमत 16 जून 2019 से लागू होगी।

बाइक का बढ़ा प्रीमियम-सबसे ज्यादा बाइक के इंश्योरेंस की कीमत 21 परसेंट बढ़ाई गई है। ये कीमत 150 सीसी से 350 सीसी इंजन वाले बाइक के लिए है। पहले इसके थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत 985 रुपये थी जो अब 1,193 रुपये हो गई है।

150 सीसी से 350 सीसी इंजन वाली बाइक रखने वालों को अब 208 रुपये अधिक देना होगा। हालांकि 350 सीसी से ऊपर इंजन क्षमता वाली बाइक के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उसकी कीमत पहले की तरह 2,323 रुपये है। मतलब यदि आप बुलेट 500 या फिर बजाज डोमिनर या फिर 350 सीसी से ऊपर कोई भी बाइक चलाते हैं तो आपको इस साल थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए कोई भी अधिक प्रीमियम नहीं देना है। 

75 सीसी से कम पॉवर वाली बाइक की बात करें तो उसकी कीमत 427 से 482 रुपये है। 75 सीसी से अधिक और 150 सीसी तक इंजन क्षमता वाली बाइक के थर्ड पार्टी  इंश्योरेंस की कीमत 720 से 752 रुपये है। 

कार का बढ़ा प्रीमियम-कार की बात करें तो 1000सीसी से नीचे इंजन क्षमता वाली कारों की थर्ड पार्टी बीमा राशि को 1850 रुपये से बढ़ाकर 2072 रुपये कर दिया गया है। मतलब अब 222 रुपये अधिक देना होगा।

बात करें 1000सीसी से अधिक और 1500 सीसी तक इंजन क्षमता वाली कार की तो इसके थर्ड पार्टी बीमा राशि की कीमत 2863 से बढ़ाकर 3221 रुपये कर दिया गया है। यहां 358 रुपये अधिक देना होगा। जबकि 1500सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली कार की बीमा राशि 7,890 रुपये रखी गई है।

टॅग्स :बीमाकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम