लाइव न्यूज़ :

आधार से रिटर्न फाइल करने वालों को पैन स्वत जारी करेगा आयकर विभाग, नया नियम 1 सितंबर से हुआ लागू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 3, 2019 08:10 IST

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की 30 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आधार के जरिये कर रिटर्न दाखिल करता है और उसके पास पैन नहीं है, तो यह मान लिया जाएगा कि उसने पैन जारी करने के लिए आवेदन कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग आधार नंबर के जरिये करदाताओं को स्वत पैन जारी कर देगा यह नियम 1 सितंबर से लागू हो गया है.

आयकर विभाग आधार संख्या के जरिये कर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं को स्वत: स्थायी खाता संख्या (पैन) जारी कर देगा. यह नियम 1 सितंबर से लागू हो गया है. यह दोनों डाटाबेस को जोड़ने की नई व्यवस्था का हिस्सा है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की 30 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आधार के जरिये कर रिटर्न दाखिल करता है और उसके पास पैन नहीं है, तो यह मान लिया जाएगा कि उसने पैन जारी करने के लिए आवेदन कर दिया है.

इसके बाद उसे कोई और दस्तावेज दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी. अधिसूचना में कहा गया है कि आयकर विभाग पैन आवंटित करने के लिए 'आधार' से व्यक्ति की अन्य जानकारी जुटा लेगा. सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारण करने वाला शीर्ष निकाय है.

सीबीडीटी के चेयरमैन पी. सी. मोदी ने जुलाई में एक साक्षात्कार में कहा था कि विभाग खुद से उस व्यक्ति को नया पैन आवंटित कर देगा जो रिटर्न दाखिल करते समय आधार का उपयोग करेगा.

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नआयकर विभागआयकरआधार कार्डपैन कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड