लाइव न्यूज़ :

रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने मिलेगा पैसा, फॉलो करें ये टिप्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 16:58 IST

अभी से रिटारमेंट को लेकर प्लानिंग की जाए तो आपको हर महीने एक मुश्त रकम मिलती रहेगी उसके लिए आपको कुछ खास बातों को समझना जरूरी है।

Open in App

नौकरी के दौरान मन में रिटायरमेंट का ख्याल जहन में आते ही लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। ऐसे में कुछ लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि रिटायरमेंट के बाद खर्चा कैसे चलेगा और इंकम कैसे बनी रहेगी, लेकिन अभी से रिटारमेंट को लेकर प्लानिंग की जाए तो आपको हर महीने एक मुश्त रकम मिलती रहेगी उसके लिए आपको कुछ खास बातों को समझना जरूरी है।

नौकरी के दौरान ही बचत करना शुरू करें नौकरीपेशा लोगों की थंख्वा में से हर महीने पीएफ कटता है जो रिटायरमेंट के बाद एक बड़ी रकम के रूप में वापस मिलता है। यह भविष्य के लिए सबसे अच्छी बचत होती है, लेकिन इसके अलावा भी आप अपनी महीने की कमाई का 5 या 10 फीसदी अलग से सेव कर सकते हैं।  वहीं बिजनेस करने वाले लोग भी हर महीने एक मुश्त रकम बचा सकते हैं जो भविष्य में काम आएगी।

बच्चों के अलावा अपने बारे में भी सोचेंमां-बाप अपने भविष्य से ज्यादा अपने बच्चों के बारे में ज्यादा सोचते हैं और अपनी तमाम दौलत उनकी पढ़ाई और एश-ओ-आराम पर खर्च देते हैं। यह अच्छी बात लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने बुढ़ापे और रिटायरमेंट के लिए भी कुछ सेविंग करना शुरू करें, क्योंकि आपको नौकरी के दौरान तो लोन मिल सकता है लेकिन रिटायरमेंट के बाद बैंक आपको किसी भी तरह का लोन नहीं देगा। 

कैसे यूज करें सेविंग रिटायरमेंट के पहले अपनी सेविंग्स का ठीक से प्लान करें। अगर आप एक मुश्त रक अपने रिटायरमेंट के लिए जमा कर चुके हैं तो बैंक से हर महीने केवल जरूरत के हिसाब से ही पैसे निकालें। कम से कम रिटायरमेंट के शुरूआती पांच सालों तो बिल्कुल ऐसा ही करें। बढ़ती उम्र के साथ आप यह रकम बढ़ा भी सकते हैं।

एफडी है बेहतर उपाय भविष्य के एफडी यानी फिक्सड डिपॉजिट सबसे बेहतर उपायों में से एक हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि बैंक इसके लिए आपको ब्याज भी देती है जिससे आपके ऊपरी खर्चे पूरे हो सकते हैं। एफडी आप 5 साल, 10 साल या अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं यह निवेश का सबसे अच्छा जरिया है।

म्यूचुअल फंड में करें निवेश अपने बेहतर भविष्‍य के एफडी के अलावा म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। आधुनिक और व्‍यस्‍त जीवनशैली के चलते आप घर बैठे ही ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। कई म्‍यूचुअल फंड कंपनियां कुछ खास तरह के ऑफर भी देती हैं। ऑनलाइन निवेश करने से आप एजेंट को दी जाने वाली मोटी रकम से भी बच सकते हैं लेकिन म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ें।

टॅग्स :रिटायरमेंट प्लानिंगरिटायरमेंटम्यूचुअल फंडफिक्स्ड डिपोजिटएफडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतNew Pension Scheme: इस राज्य में सरकारी शिक्षकों को मिलेगी पेंशन, ऐसे मिलेगा इस योजना का लाभ

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड