लाइव न्यूज़ :

EPFO ने घटाई ब्याज दर, ज्यादा मुनाफे के लिए करें इन स्कीमों में निवेश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 24, 2018 14:22 IST

ईपीएफओ की ब्याज दर घटने से निराश लोगों के लिए कई अन्य स्कीमें हैं जहां निवेश करने से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।

Open in App

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लगातार तीसरे साल ब्याज दरें घटाई तो निवेशकों में निराशा का माहौल छा गया। ईपीएफ की ब्याज दर पिछले पांच साल में सबसे कम हो गई है। इस फैसले से सबसे ज्यादा झटका नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को लगा है। ईपीएफ योजना के जरिए हर महीने के नियमित योगदान से एक बड़ी रकम तैयार हो जाती है। कर्मचारी के ईपीएफ बैलेंस पर ब्याज भी मिलता है। कर्मचारियों में यह सबसे लोकप्रिय है क्योंकि इससे मिलने वाली रकम टैक्स फ्री होती है। ईपीएफओ की ब्याज दर घटने से निराश लोगों के लिए कई अन्य स्कीमें हैं जहां निवेश करने से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।

1. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट को पोस्ट ऑफिस जारी करते हैं। एनएससी पर ब्याज की दर सर्टिफिकेट के प्रकार से तय होती है। पांच वर्षीय एनएससी पर 7.6 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज मिलता है। एनएससी में 1.5 लाख रुपये तक के निवेश की रकम को 80सी के तहत टैक्स में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ेंः नौकरीपेशा लोगों को एक और झटका, लगातार तीसरे साल घटी EPFO की ब्याज दर

2. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ)

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में निवेश किए जाने वाली रकम पर भी टैक्स में छूट मिलती है। रिटायरमेंट के बाद सेविंग बढ़ाने के लिए सरकार ने पीपीएफ की शुरुआत की थी। इसे किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, विशेष प्राइवेट बैंक और पोस्ट ऑफिस से खोला जा सकता है। इसमें साल में डेढ़ लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है जिसपर 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

3. नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस)

नेशनल पेंशन स्कीम का मुख्य उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद लोगों को लाभ देना है। यह कम लागत वाला मार्केट लिंक्ड रिटायरमेंट प्लान है। इसमें कई विकल्पों में  निवेश किया जाता है इसलिए ब्याज की दर निश्चित नहीं होती। एनपीएस ने 12-14 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिला है जो ईपीएफ और पीपीएफ जैसे निवेश से बेहतर साबित हुआ है।

यह भी पढ़ेंः बदल जाएंगे इनकम टैक्‍स के 8 नियम, इन तीन को जानना है जरूरी

4. सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम

यह योजना सीनियर सिटिजन के लिए है। इसे 60 साल की उम्र से ज्यादा वाले ही खोल सकते हैं। इसमें 1000 रुपये से 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना का अधिकतम कार्यकाल पांच साल है। जिस दौरान सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम पर 8.30 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंससेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

कारोबारIncome Tax Rules: क्या पत्नी के SIP निवेश पर पति को भरना होगा टैक्स? जान लें ये नियम

कारोबारTax Saving Tips: कहीं चूक न जाए मौका; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जानें टैक्स सेविंग का प्लान

कारोबारEPFO Pension: आपको कितनी पेंशन मिल सकती है? जानें ईपीएफओ का पूरा गणित

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम