लाइव न्यूज़ :

सामाजिक सुरक्षा योजनाः ईएसआईसी से जुड़े 12.06 लाख नए सदस्य जुड़े, जानें इसके फायदे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2021 13:54 IST

Employees' State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में नए सदस्य लगातार जुड़े रहे हैं। हर माह लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ ईएसआईसी की योजना से जुड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है।जुलाई 2020 में कुल पूंजीकरण घटकर 7.63 लाख पर आ गया। सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से देश भर में ‘लॉकडाउन’ लगाया था।

Employees' State Insurance Corporation: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नए आंकड़े जारी कर दिया है। सामाजिक सुरक्षा योजना से दिसंबर में 12.06 लाख नए सदस्य जुड़ गए हैं। इससे पूर्व माह नवंबर में 9.48 लाख अंशधारक जुड़े थे।

जून 2020 में 8.87 लाखः राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी यह आंकड़ा संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बताता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना से जून 2020 में 8.87 लाख, मई में 4.89 लाख और अप्रैल में 2.63 लाख अंशधारक जुड़े थे। यह बताता है कि ‘लॉकडाउन’ में ढील के साथ ईएसआईसी की योजना से जुड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है।

जुलाई में घटेः जुलाई 2020 में कुल पूंजीकरण घटकर 7.63 लाख पर आ गया। हालांकि अगस्त में यह बढ़कर 9.5 लाख, सितंबर में 11.58 लाख और अक्टूबर 2020 में 12.06 लाख पर पहुंच गया। सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से देश भर में ‘लॉकडाउन’ लगाया था।

सकल रूप से 1.51 करोड़ः एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआई से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या सकल रूप से 1.51 करोड़ रही जो 2018-19 में 1.49 करोड़ थी। सितंबर 2017 से मार्च 2018 के दौरान 83.35 लाख नये अंशधारक ईएसआईसी की योजना से जुड़े।

कुल 4.63 करोड़ अंशधारक ईएसआईसी से जुड़ेः रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 से दिसंबर 2020 के दौरान कुल 4.63 करोड़ अंशधारक ईएसआईसी से जुड़े। एनएसएओ की रिपोर्ट ईएसआईसी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े लोगों के ‘पेरोल’ यानी नियमित वेतन पर रखे जाने वाले आंकड़ों पर आधारित है।

नवंबर 2020 में 8.70 लाखः इन संगठनों के ये आंकड़े अप्रैल 2018 से जारी किये जा रहे हैं। इसमें सितंबर 2017 से शुरू अवधि को लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या दिसंबर में 12.53 लाख रही जो नवंबर 2020 में 8.70 लाख था।

रिपोर्ट में कहा गयाः एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से दिसंबर 2020 के दौरान सकल रूप से 3.94 करोड़ नये अंशधारक कर्मचारी भविष्य निधि की योजना से जुड़े। ‘भारत में पेरोल रिपोर्ट:संगठित क्षेत्र में रोजगार परिदृश्य-दिसंबर 2020’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है चूंकि अंशधारकों की संख्या विभिन्न स्रोतों से ली गयी है, ऐसे में दोहराव की आशंका है और अनुमान को जोड़ा नहीं जा सकता। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिपोर्ट संगठित क्षेत्र में रोजगार को लेकर विभिन्न परिदृश्य के बारे में जानकारी देती है। लेकिन समग्र रूप से रोजगार का आकलन नहीं करती। 

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड