लाइव न्यूज़ :

यूथ ओलंपिक 2018: आकाश मलिक ने रचा इतिहास, दिलाया भारत को तीरंदाजी में पहला सिल्वर मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 18, 2018 11:47 IST

Akash Malik: भारत के 15 वर्षीय आकाश मलिक ने यूथ ओलंपिक के इतिहास में भारत को तीरंदाजी में पहली बार सिल्वर मेडल दिलाया है

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 18 अक्टूबर: आकाश मलिक ने भारत के लिए यूथ ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी (आर्चरी) का पहला सिल्वर मेडल जीतते हुए नया इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय आकाश ने ये कमाल गुरुवार को किया। 

पुरुषों के रिकर्व इवेंट के फाइनल में उन्होंने यूएसए के ट्रेंटन काउल्स से 0-6 से हार के बाद सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले 2010 के नानजिंग यूथ ओलंपिक में अतुल वर्मा ने तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 

पुणे स्थिति आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट से अपनी ट्रेनिंग लेने वाले एक किसान के बेटे आकाश को पहले सेट में यूएस के ट्रेंटन के खिलाफ पहले सेट में 26-28 से शिकस्त मिली। दूसरे सेट में भी आकाश को करीबी मुकाबले में 29-27 से शिकस्त मिली। 

तीसरे सेट में आकाश ने पहले प्रयास में छह का स्कोर करते हुए वापसी की उम्मीद गंवा दी और ये सेट 26-28 से गंवा दिया।

फाइनल में हार के बाद हरियाणा के आकाश ने कहा, 'मैंने हवा में भी ट्रेनिंग की है, लेकिन यहां हवा बहुत तेज थी।' उन्होंने कहा, 'अच्छा लग रहा है लेकिन मैंने गोल्ड गंवा दिया।'

आकाश ने तीरंदाजी की शुरुआत छह साल पहले की थी, जब फिजिकल ट्रेनर से आर्चरी कोच बने मंजीत मलिक ने उन्हें एक ट्रायल के दौरान चुना था।

इससे पहले 2014 में आकाश विजयवाड़ा में हुए मिनी नेशनल (अंडर-14) आर्चरी चैंपियनशिप में रिवर्क लड़कों की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने गोल्ड मेडल जीता था।  

टॅग्स :यूथ ओलंपिकतीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतArchery World Cup Stage 2 in Shanghai: चीन को 5-4 से हराकर गोल्ड पर कब्जा?, दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!