लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आए स्वरा भास्कर, सोनू सूद और ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2023 16:18 IST

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए मौजूदा सरकार की आलोचना करती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा भास्कर ने कहा, शर्मनाक है कि हमारे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर विरोध करने के लिए मजबूर किया जाता है सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूरवहीं चोपड़ा ने कहा- हमारे खिलाड़ियों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर दुख होता है

Wrestlers Protest: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अभिनेता सोनू सूद और एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। बॉलीवुड सितारों का पहलवानों को समर्थन ऐसे समय में आया है जब भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपने विरोध प्रदर्शन को फिर से शुरू करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की है। 

स्वरा भास्कर ने कहा, शर्मनाक है कि हमारे शीर्ष अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को यौन उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर विरोध करने के लिए मजबूर किया जाता है लेकिन आरोपी भाजपा सांसद को सरकार द्वारा लगातार बचाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए मौजूदा सरकार की आलोचना करती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा, देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूर। जय हिन्द।

वहीं एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक के एथलीट चोपड़ा ने कहा कि पहलवानों को न्याय के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा जो कि आहत करने वाला है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के रूप में, हम प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी हो या कोई और, की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने इसे एक संवेदनशील मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जाँच की मांग की है।

 

(इनपुट भाषा)

टॅग्स :Wrestling Federation of Indiaसोनू सूदनीरज चोपड़ाबृज भूषण शरण सिंहBrij Bhushan Sharan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!