लाइव न्यूज़ :

सागर राणा हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार को कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2021 22:00 IST

दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार को दिल्ली की अदालत ने 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्हें रविवार सुबह दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील कुमार को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गयासुशील कुमार को रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने मुंडका से गिरफ्तार किया था

ओलंपिक में दो बार मेडल जीत चुके कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुशील कुमार को पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में एक पहलवान की कथित हत्या के सिलसिले में रविवार सुबह गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के साथ उनके सहयोगी अजय उर्फ सुनील को भी दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था। पहलवान सागर राणा हत्याकांड की घटना चार मई की रात की है। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान सागर राणा की बुरी तरह से पिटाई की गई थी।

इसी दौरान सागर के दोस्त सोनू तथा अमित कुमार घायल हो गये थे। इस घटना के बाद से सुशील फरार चल रहे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन पर एक लाख रुपये और अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। वहीं 18 मई को दिल्ली की एक अदालत ने सुशील को अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। सुशील के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने मांगी थी 12 दिन की रिमांड

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले कोर्ट ने सुशील कुमार के 12 दिनों की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने 6 दिनों की हिरासत में भेजने का फैसला किया। कोर्ट में सुशील कुमार की ओर से वकील बीएस जाखड़ पेश हुए थे। 

कोर्ट ने इससे पहले 18 मई को सुशील को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि सुशील प्रथमदृष्टया मुख्य षड्यंत्रकर्ता हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं। 

 

टॅग्स :सुशील कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 दिन में करो आत्मसमर्पण?, पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट में झटका, आखिर क्यों जेल में ओलंपिक पदक विजेता

भारतManu Bhaker Paris Olympics 2024 Medal: स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय, 2 मेडल जीतने वाले इंडियन प्लेयर

क्राइम अलर्टसागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर हत्या का आरोप तय

भारततिहाड़ जेल अगर गुब्बारा होता तो अब तक फट चुका होता, क्षमता से इतने अधिक हैं कैदी

भारतपिथौरागढ़ में मकानों के ढहने से तीन बच्चों समेत पांच की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!