लाइव न्यूज़ :

विश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:57 IST

Open in App

साओ पाउलो, छह सितंबर (एपी) दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर में जहां ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच मैच कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर स्थगित कर दिया गया, वहीं उरूग्वे और कोलंबिया ने अंक हासिल किये । उरूग्वे ने आठवें स्थान पर काबिज बोलिविया को 4 . 2 से हराकर चौथा स्थान हासिल किया । अब उसके आठ मैचों में 12 अंक है । कोलंबिया ने पराग्वे से 1 . 1 से ड्रॉ खेला जो उसका लगातार तीसरा ड्रॉ है । दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर की शीर्ष चार टीमें सीधे अगले साल कतर में होने वाला विश्व कप खेलेंगी । पांचवीं टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ में उतरेगी । वहीं ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच विश्व कप क्वालीफायर मैच नाटकीय हालात में स्थगित करना पड़ा जब कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले तीन खिलाड़ियों को बाहर करने के लिये स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को मैदान में आना पड़ा । मैच में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और ब्राजील के नेमार भी खेल रहे थे । इस मैच को सातवें मिनट में ही रोकना पड़ा जब दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी । खिलाड़ियों, कोचों, फुटबॉल अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों के बीच काफी बहस भी हुई । ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अर्जेंटीना के इंग्लैंड में बसे तीन खिलाड़ियों को पृथकवास में रहना चाहिये था लेकिन वे मैच खेल रहे थे । फीफा को अब तय करना है कि इस क्वालीफायर का आगे क्या होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्वफीफा विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन ने किया क्वालीफाई, पराग्वे को 1-0 से हराकर ब्राजील ने जगह बनाई, देखिए जगह पक्की करने वाली टीम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!