लाइव न्यूज़ :

धीमी यार्कर से टी20 विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं वुड

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:14 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 मार्च इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को खुलासा किया कि वह धीमी यार्कर में महारत हासिल करने पर काम कर रहे हैं ताकि वह इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय पिचों के लिये तैयार रहें।

वुड अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को भयभीत करने की काबिलियत रखते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये भारतीय तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर के साथ खेलने पर उन्हें भारतीय पिचों पर धीमी गेंद की अहमियत महसूस हुई।

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में अब केवल सात महीने का समय बचा है तो वुड धीमी यार्कर को भी अपना हथियार बनाने की कोशिश में जुट गये हैं।

वुड ने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजों को देखते हुए, जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स में शारदुल ठाकुर के साथ खेला तो मुझे इसका पता चला। वह नयी तरह की धीमी गेंद फेंकता है। उसे देखते हुए और यह यहां कितनी कारगर होती रही है तो मैं भी इसे अपने खेल में शामिल करने की कोशिश कर रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी नयी चीजें सीखने की कोशिश कर रहा हूं, अपनी यार्कर गेंद को धीमा फेंकने का प्रयास कर रहा हूं। हमें विश्व कप में भी यही हालात मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!