लाइव न्यूज़ :

Women's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2025 14:59 IST

Women's FIH Hockey Junior World Cup: प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जो सात से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

Open in App

Women's FIH Hockey Junior World Cup:  हॉकी इंडिया ने चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तुषार खांडेकर की कोचिंग वाली 20 सदस्यीय टीम में 18 मुख्य खिलाड़ी और दो वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्य कोच खांडेकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "मैं टीम और उसके मौजूदा प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।

मेरा मुख्य सिद्धांत अनुशासन है और इस टीम को बनाते समय मैंने इसे ध्यान में रखा है। हमने कड़ी मेहनत की है तथा पिछले कुछ महीनो में हमारे खिलाड़ियों ने अपने खेल में काफी सुधार किया है।’’ भारत को पूल सी में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद वह तीन दिसंबर को जर्मनी और फिर पांच दिसंबर को आयरलैंड का सामना करेगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जो सात से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

खांडेकर ने कहा, ‘‘हम सभी चिली की यात्रा के लिए तैयार और उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं।’’ भारतीय जूनियर महिला टीम: गोलकीपर - निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज डिफेंडर - मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।

मिडफील्डर - साक्षी राणा, इशिका, सुनेलिता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेमा चानू, बिनिमा धान फॉरवर्ड – सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो और सुखवीर कौर। वैकल्पिक खिलाड़ी--प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो।

टॅग्स :महिला हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

भारतऑपरेशन सिंदूर के बार टकराव जारी, पाकिस्तान ने 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम लिया वापस

विश्वमहिला एशिया कप हॉकीः फाइनल में 4-1 से हार और टीम इंडिया ने विश्व कप में सीधे प्रवेश का मौका गंवाया

विश्वमहिला एशिया कपः जापान से 1-1 ड्रॉ, फाइनल में भारत, 14 सितंबर को चीन से टक्कर

भारतएशिया कप सुपर 4 में कोरिया को 4-2 से हराया, 11 सितंबर को चीन से टक्कर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!

अन्य खेलदिल्ली में पोलो इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे मशहूर कवि कुमार विश्वास