लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतना विशेष होगा : कृष्ण नागर

By भाषा | Updated: June 10, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून चोटी के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण नागर को तोक्यो 2020 पैरालंपिक के लिये क्वालीफाई करने पर गर्व है और वह 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच होने वाले खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इसे यादगार बनाना चाहते हैं।

नागर (एसएच 6) के अलावा प्रमोद भगत (एसएल 3) और तरुण ढिल्लौं (एसएल 4) को तोक्यो 2020 पैरा खेलों में भाग लेने के लिये विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) से आधिकारिक न्योता मिला है।

एसएल 3 निचले अंगों की सामान्य दुर्बलता तो एसएल 4 निचले अंगों की गंभीर दुर्बलता को दर्शाता है। एसएच 6 छोटे कद के संदर्भ में उपयोग किया जाता है।

भारतीय पैरालंपिक समिति के अनुसार नागर ने कहा, ''यह मेरे लिये गौरवशाली क्षण है कि मैं तब पैरालंपिक खेलों का हिस्सा बनूंगा जबकि पैरा बैडमिंटन इसमें पदार्पण करेगा। मैं स्वर्ण पदक जीतकर इसे यादगार बनाने की कोशिश करूंगा। मेरा एकमात्र लक्ष्य पहला स्थान हासिल करना है। ''

इन तीनों खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ की अपनी ​वर्तमान विश्व रैंकिंग के आधार पर तोक्यो ओलंपिक में जगह बनायी।

नागर ने कहा, ''कोविड—19 महामारी विश्व में चिंता और संकट बढ़ा रही है ऐसे में मुझे उम्मीद है कि तोक्यो 2020 में पदक से हमारे देशवासियों को कुछ खुशी मिलेगी। यह भावी पैरा खिलाड़ियों के लिये भी प्रेरणा का काम करेगा। ''

राजस्थान के 21 वर्षीय नागर ने अप्रैल में दुबई में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!