लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024 live: 2010 में डेब्यू,  328 मैच, चौथा ओलंपिक, ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ विजेता, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अंतिम बार दीवार बनेंगे श्रीजेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2024 16:13 IST

Paris Olympics 2024 live: हॉकी इंडिया ने सोमवार को श्रीजेश को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए ‘विन इट फॉर श्रीजेश (श्रीजेश के लिए जीतना है)’ का अभियान शुरू किया है जो खिलाड़ियों को फिर से पदक जीतने लिए प्रेरित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए 2010 में पदार्पण किया था। 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं।

Paris Olympics 2024 live: अनुभवी गोलकीपर और भारत के पूर्व हॉकी कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। भारत के लिए 328 मैच खेलने वाले श्रीजेश का यह चौथा ओलंपिक होगा। कई राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व कप में खेल चुके 36 साल के श्रीजेश ने 2021 में आयोजित हुए तोक्यो ओलंपिक में शानदार गोलकीपिंग से भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने तब इस खेल में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था। हॉकी इंडिया ने सोमवार को श्रीजेश को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए ‘विन इट फॉर श्रीजेश (श्रीजेश के लिए जीतना है)’ का अभियान शुरू किया है जो खिलाड़ियों को फिर से पदक जीतने लिए प्रेरित करेगा।

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य

श्रीजेश ने भारतीय टीम के लिए 2010 में पदार्पण किया था। वह 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। वह 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की संयुक्त विजेता टीम, भुवनेश्वर में 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता टीम और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं।

2021 और 2022 में में लगातार दो बार एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता

उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में भारत को तीसरे स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीजेश को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वह ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ 2021 का पुरस्कार जीतने वाले भारत के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2021 और 2022 में में लगातार दो बार एफआईएच साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता।

कोच, प्रशंसकों और हॉकी इंडिया के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी

उन्होंने पिछले साल एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 का टिकट पक्का करने में सफल रही। श्रीजेश ने हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ मैं पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा हूं, मुझे अपने करियर पर बहुत गर्व है और उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मेरी अब तक की यात्रा असाधारण रही है और और मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, सभी कोच, प्रशंसकों और हॉकी इंडिया के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी हूं। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद।’’

श्रीजेश ने कहा कि उन्होंने टीम के साथियों को ओलंपिक के बाद संन्यास लेने के फैसले से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे टीम के साथी मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं। हम सभी यहां पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। निश्चित रूप से अपने पदक का रंग बदलना चाहते है।’’

अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने श्रीजेश को उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा, ‘‘श्रीजेश मुश्किल से 18 या 19 साल के थे जब मैंने उन्हें पहली बार भारतीय शिविर में देखा था और अगर मुझे सही याद है, तो जब मैं कप्तानी कर रहा था तब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था।’’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘वह एक बहुत ही विशेष खिलाड़ी हैं और भारतीय हॉकी में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है।’’ तिर्की को उम्मीद है कि श्रीजेश के इस फैसले से टीम के खिलाड़ी अपने चहेते गोलकीपर को शानदार विदाई देना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस में यह दौरा निश्चित रूप से टीम के लिए विशेष होगा और मेरा मानना ​​है कि श्रीजेश का निर्णय टीम को और फिर से पदक जीतने के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेगा। पोडियम पर फिर से खड़े होने और इसे न केवल श्रीजेश के लिए बल्कि पूरी हॉकी बिरादरी के लिए विशेष बनाने के लिए मैं उन्हें और टीम को शुभकामनाएं देता हूं।’’

2016 जूनियर विश्व कप में सलाह याद

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम ने पेरिस का अपना अभियान श्रीजेश के लिए समर्पित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ पेरिस 2024 वास्तव में एक विशेष टूर्नामेंट होगा। हमने अपना अभियान दिग्गज पीआर श्रीजेश को समर्पित करने का फैसला किया है। वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।’’

हरमनप्रीत ने अपने खेल के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘‘ मुझे अब भी 2016 जूनियर विश्व कप में उनकी सलाह याद है जब हमने खिताब जीता। उन्होंने हम में से कई खिलाड़ियों के करियर को संवारा है। हम इसे ‘विन इट फॉर श्रीजेश’ करना चाहते हैं।’’ हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने श्रीजेश को दिग्गज खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि हॉकी इंडिया उनके फैसले की सम्मान करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ श्रीजेश दिग्गज खिलाड़ी है। वह पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं और मैं उन्हें कई उपलब्धियों से भरे शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं, जिसने देश को सम्मान और गौरव दिलाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद संन्यास लेने के उनके फैसले का सम्मान करता है, जिससे यह न केवल टीम के लिए बल्कि भारतीय हॉकी प्रशंसकों के लिए भी एक विशेष टूर्नामेंट बन गया है। मैं उन्हें और टीम को उनके अभियान के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’’

टॅग्स :हॉकी इंडियापेरिस ओलंपिक 2024ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!