लाइव न्यूज़ :

बॉक्सिंग रिंग में मैरी कॉम से भिड़े खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, देखें इस मुकाबले का वीडियो

By भाषा | Updated: November 2, 2018 10:56 IST

पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को गुरूवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान अभ्यास जोड़ीदार के रूप में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से पंच लगाने का मौका मिला।

Open in App

पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को गुरूवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान अभ्यास जोड़ीदार के रूप में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से पंच लगाने का मौका मिला, जो मुक्केबाजों का उत्साह बढ़ाने दिल्ली के आईजी स्टेडियम पहुंचे थे। पैंतीस वर्षीय मुक्केबाज ने आईजी स्टेडियम में ट्रेनिंग के बाद एक मिनट का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। यहीं नहीं खेल मंत्री ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया।

वीडियो में मैरी कॉम और राज्यवर्धन सिंह मजाक करते हुए ओलंपिक रजत पदकधारी पूर्व निशानेबाज पर पंच लगाती और उन्हें समझाती हुई दिख रही हैं। वहीं इस दौरान 48 वर्षीय राठौड़ के चेहरे पर मुस्कुराहट जारी रहती है और वह उनके पंच का अच्छी तरह जवाब देते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों गले लग गए। 

मैरी कॉम राज्यसभा की सदस्य हैं, उन्होंने इस मजाकिया सत्र के बारे में कहा, ‘‘आज, वह (राठौड़) भी राष्ट्रीय शिविर में आए थे और हम सभी के लिए यह काफी अच्छा था। उनकी मौजूदगी से शिविर में सभी मुक्केबाजों का उत्सावर्धन हुआ।’’

मैरी कॉम ने जहां अपने मुक्केबाजी ग्लव्ज पहने थे तो राठौड़ ने ट्रेनर द्वारा ट्रेनिंग के दौरान पहने जाने वाले गद्देदार ग्लव्ज पहने थे। दर्शकों में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह समेत अन्य मौजूद थे। 

ओलंपिक कांस्य पदकधारी और कई बार की एशियाई स्वर्ण पदकधारी मुक्केबाज यहां 15 नवंबर से शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटी है। वह 48 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक छठा स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगी।

मैरी कॉम ने हंसते हुए कहा, ‘‘वह मुझसे लंबे हैं इसलिये उन तक पहुंचना भी चुनौती थी। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने ठीक ठाक किया। ’’ 

लेकिन किस ने किस को चुनौती दी थी? इस पर मैरी कॉम ने कहा, ‘‘फोटोग्राफर फोटो खींचने आए थे लेकिन वो कुछ एक्शन में फोटो लेना चाहते थे। हमने कहा, ‘चलो हम तुम्हें एक्शन देंगे’। वह (राठौड़) भी इसका लुत्फ उठा रहे थे और मैं भी। ’’ मैरी कॉम के लिए यह वर्ष शानदार रहा है जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों, शुरुआती इंडिया ओपन और पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते।

टॅग्स :मैरी कॉमराजवर्द्धन सिंह राठौरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!