भारोत्तोलक सीमा डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल

By भाषा | Published: December 28, 2019 01:30 PM2019-12-28T13:30:19+5:302019-12-28T13:30:19+5:30

सीमा ने 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 75 किग्रा वर्ग में छठे स्थान पर रही थी।

Weightlifter Seema banned for four years for doping by NADA | भारोत्तोलक सीमा डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल

भारोत्तोलक सीमा डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता था सिल्वर मेडल

Highlightsराष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की रजत पदकधारी भारोत्तोलक सीमा पर डोपिंग उल्लघंन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया।सीमा के डोप नमूने इस साल विशाखापत्तनम में 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैंपियनशिप के दौरान एकत्रित किए गए थे।

भारत की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की रजत पदकधारी भारोत्तोलक सीमा पर डोपिंग उल्लघंन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कहा कि सीमा के डोप नमूने इस साल विशाखापत्तनम में 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैंपियनशिप के दौरान एकत्रित किए गए थे।

बयान के अनुसार, ‘‘चैंपियनशिप के दौरान लिए गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाए गए, जो प्रदर्शन को सुधारने के लिए किए गए थे। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का सीधा उल्लघंन था।’’

इसके मुताबिक, ‘‘उनके नमूने में हाइड्रोक्सी 4 मिथॉक्सी टेमोक्सीफेन, सलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मेटेनोलोन, एनाबोलिक स्टेराइड ओस्टारीन, सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मौजूद थे।’’

वाडा की 2019 प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में ये सभी गैर-निर्दिष्ट पदार्थ हैं। उन्हें नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने सुनवाई के बाद चार साल के लिए निलंबित किया है। सीमा ने 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था और वह 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 75 किग्रा वर्ग में छठे स्थान पर रही थी।

Web Title: Weightlifter Seema banned for four years for doping by NADA

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे