लाइव न्यूज़ :

हमने रन नहीं बनाये, हार का कोई और कारण नहीं : गावस्कर

By भाषा | Updated: November 8, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों का मजबूत टीमों के खिलाफ रन बनाने में असफल रहना टीम के टी20 विश्व कप से जल्दी बाहर होने का मुख्य कारण रहा तथा उन्होंने टीम से पावरप्ले के ओवरों में अपना रवैया बदलने का आग्रह किया।

भारत सुपर 12 के पहले दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के कारण सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक में कहा, ‘‘जिस तरह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हमारे बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया, उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया, यही मुख्य कारण था कि भारत आगे नहीं बढ़ पाया। ओस (दूसरी पारी में) बल्लेबाजी को आसान बना रही थी क्योंकि गेंद टर्न नहीं कर रही थी और स्पिनरों की गेंदें सीधी जा रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाद में बल्लेबाजी करने का फायदा था लेकिन अगर आपने 180 रन बनाये होते तो गेंदबाजों को अतिरिक्त 20-30 रन बचाव के लिये मिलते। जब आप 111 (न्यूजीलैंड के खिलाफ) बना रहे हैं तो ओस मायने नहीं रखती। हमने रन नहीं बनाये और यही मुख्य कारण है, और कुछ नहीं।’’

गावस्कर टीम में आमूलचूल बदलाव के पक्ष में नहीं हैं और उन्होंने टीम से पावरप्ले के ओवरों में अपना रवैया बदलने के लिये कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि टीम में आमूलचूल बदलाव से कोई अंतर पड़ेगा। आपको अपना रवैया बदलने की जरूरत है, जैसे पावरप्ले ओवरों का लाभ उठाना जैसा कि भारत पिछले कुछ विश्व कप में नहीं कर पाया।’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि पहले छह ओवरों में केवल दो क्षेत्ररक्षक 30 गज के दायरे के बाहर होते है, भारत ने आईसीसी के पिछले कुछ टूर्नामेंटों में इसका फायदा नहीं उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी भारत का सामना मजबूत टीम से हुआ जिसके पास अच्छे गेंदबाज हैं … तो वह रन नहीं बना सकता। इसमें बदलाव की जरूरत है।’’

गावस्कर ने इसके साथ ही कहा कि भारत के लचर प्रदर्शन का एक और कारण क्षेत्ररक्षण रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण, उनके पास ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो क्षेत्ररक्षण में बेजोड़ हों। न्यूजीलैंड ने जिस तरह से क्षेत्ररक्षण किया, रन बचाये, कैच लिये, वह काफी महत्व रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!