लाइव न्यूज़ :

हम अच्छे रनरेट के साथ जीतने के इरादे से ही उतरे थे : रोहित

By भाषा | Updated: October 5, 2021 23:00 IST

Open in App

शारजाह, पांच अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स को दस ओवर से भी अधिक शेष रहते आठ विकेट से हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम बेहतर रनरेट को ध्यान में रखकर इसी अंदाज में मैच जीतने के इरादे से उतरी थी ।

जीत के लिये 91 रन का लक्ष्य मुंबई ने 8 . 2 ओवर में ही हासिल कर लिया । अब वह 13 मैचों में 12 अंक लेकर प्लेआफ के चौथे स्थान के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दौड़ में बनी हुई है ।केकेआर रनरेट के आधार पर चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई इस जीत के बाद पांचवें स्थान पर है । दोनों को एक एक मैच और खेलना है ।

रोहित ने जीत के बाद कहा ,‘‘ हम यहां पूरे दो अंक लेने ही उतरे थे और रनरेट भी बेहतर करना था । हमारी शुरूआत अच्छी हुई थी जिससे काम आसान हो गया ।’’

खराब फॉर्म के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे ईशान किशन ने 25 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये ।

रोहित ने कहा ,‘‘ ईशान कुछ मैचों के बाद खेल रहा था और हम चाहते थे कि वह इस तरह की पारी खेले । हम यही चाहते थे कि वह अपने शॉट्स खेले जो उसने किया । ’’

उन्होंने प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों के बारे में कहा ,‘‘ सभी टीमें एक दूसरे को हराने में सक्षम है । अच्छी बात यह है कि केकेआर हमसे पहले खेल रहा है तो हमें पता होगा कि क्या करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 8 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहा एक शख्स, वीडियो

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!