लाइव न्यूज़ :

हम 2018 से बेहतर स्थिति में हैं : लियोन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:06 IST

Open in App

सिडनी, 14 दिसंबर आस्ट्रेलियाई टीम भले ही खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हो लेकिन सीनियर आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि मौजूदा टीम काफी मजबूत है और 2018 से बेहतर स्थिति में है जब भारत ने उसे 2 . 1 से हराया था ।

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने जा रहे लियोन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमें पता है कि भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में क्या हुआ था और वे कितना अच्छा खेले थे । हमने इस पर बात की है और रणनीति बनाई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपनी रणनीति नहीं बता सकता लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है और हम दो साल पहले से बेहतर स्थिति में हैं । यह काफी रोमांचक और मजबूत आस्ट्रेलियाई टीम है ।’’

लियोन ने कहा ,‘‘हमने अपना होमवर्क किया है और हम अच्छे प्रदर्शन को तैयार हैं ।खिलाड़ियों का चोट के कारण बाहर होना निराशाजनक है क्योंकि हमें पता है कि डेविड वॉर्नर कितना शानदार खिलाड़ी है ।’’

उन्होंने खुशी जताई कि उनके करीबी दोस्त मिशेल स्टार्क टीम में है और पूरी तरह से तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘वह पूरी तैयारी में है । वह बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं है बल्कि दूसरों को भी अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित करता है । उसके पास अपार अनुभव है इसलिये अभ्यास नहीं मिल पाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा ।’’

भारत के खिलाफ सात बार पारी में पांच या अधिक विकेट ले चुके लियोन ने कहा ,‘‘ हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है ।हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना काम बखूबी करें । मेरे लिये यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि टीम में मेरी भूमिका और 20 विकेट लेने में मदद करने को लेकर है ।’’

लियोन 400 टेस्ट विकेट से दस विकेट दूर हैं और इस मुकाम पर पहुंचने वाले शेन वार्न के बाद दूसरे आस्ट्रेलियाई स्पिनर होंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने जहां से शुरू किया था और जहां तक पहुंचा हूं, यह काफी रोचक है ।उम्मीद है कि 400 विकेट तक पहुंच सकूंगा । भारत जैसी टीम के खिलाफ गेंदबाजी में मजा आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!