लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद विनेश फोगाट ने की सगाई, जानिए किसको बनाया लाइफ पार्टनर

By सुमित राय | Updated: August 23, 2018 19:51 IST

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के विमेंस फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच चुकीं विनेश फोगाट ने अपनी निजी जिंदगी में भी एक कदम आगे बढ़ा दिया है। विनेश ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया है।

24 साल की विनेश फोगाट ने पहलवान सोमवीर राठी को अपना लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोमवीर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा निर्णय है, मुझे इस बात की खुशी है कि तुम मेरी जिंदगी में हमेशा के लिए आए।' विनेश की पोस्ट के बाद लोग भारी संख्‍या में उन्‍हें बधाई देने वाले कमेंट कर रहे हैं।

सोमवीर हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा के रहने वाले हैं और विनेश की तरह ही पेशे से पहलवान हैं। वह इस समय रेलवे में टीटीई की नौकरी कर रहे हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं। उन्होंने पहलवानी में नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीत रखा है। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं।

विनेश और सोमवीर की सगाई की पुष्टि उनके चाचा सच्चन बलाली ने की है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक विनेश के चाचा सज्जन बलाली ने इसकी पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि बच्चे अपने फैसले लेने के लिए सक्षम हैं। रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विनेश अभी सोमवीर के साथ जर्मनी में हैं।

बता दें कि विनेश ने एशियन गेम्स से पहले इसी साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही वह 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब रही थीं। विनेश 2014 में इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

विनेश का जन्म हरियाण के बलाली में 25 अगस्त 1994 को हुआ था। विनेश की छोटी बहन भी है जिसका नाम प्रियंका है और वो भी इंटरनेशनल पहलवान हैं। विनेश मशहूर कुश्‍ती कोच महावीर फोगाट के छोटे भाई की बेटी और गीता व बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाटएशियन गेम्सरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWFI ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक लगाया प्रतिबंध, डोपिंग-रोधी और अनुशासन उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!