लाइव न्यूज़ :

विजेंदर सिंह ने प्रो बॉक्सिंग में दर्ज की लगातार 11वीं जीत, अमेरिकी बॉक्सर को धोया

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 14, 2019 12:12 IST

Vijender Singh: भारत के स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अमेरिकी बॉक्सर माइक स्नाइडर को हराते हुए प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की

Open in App

स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह ने शनिवार रात अमेरिकी बॉक्सर माइक स्नाइडर को तकनीकी नॉकआउट में हराते हुए प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की। 

विजेंदर की जीत तब तय हुई जब चौथे राउंड के दूसरे मिनट में विजेंदर ने स्नाइडर को मुक्कों की बारिश और जोरदार पंचों से घुटनों पर ला दिया। इसके बाद रेफरी को खेल को रोकते हुए भारतीय बॉक्सर को विजेता घोषित करना पड़ा।    

विजेंदर के पंचों का अमेरिकी बॉक्सर के पास जवाब नहीं

33 वर्षीय हरियाणा के बॉक्सर ने स्नाइडर को हराने के बाद सोशल मीडिया में अपने भारतीय और यूएस फैंस का शुक्रिया जताया। विजेंदर ने लिखा, 'भारत में और यहां यूएस में मेरा समर्थन करने वाले फैंस का शुक्रिया।'

अपनी जीत के बाद विजेंदर ने कहा, 'लंबे समय बाद रिंग में आना शानदार था। यूएस में होना और जीत दर्ज करना बेहतरीन है। ये बहुत ही उत्साहजनक था। मैं यूएए में जीत के साथ शुरुआत करके बेहद खुश हूं।'

38 वर्षीय अमेरिकी बॉक्सर स्नाइडर ज्यादातर बाउट के दौरान बिना ताकत के मुक्के बरसाते हुए अपने हाथ लहराते रहे, जबकि एक साल के अंतराल के बाद रिंग में उतरने के बावजूद विजेंदर जबर्दस्त चुस्त नजर आए। 

ये अमेरिकी बॉक्सर रिंग में कभी भी विजेंदर सिंह के लिए चुनौती पेश करता नजर नहीं आया।

विजेंदर हॉल ऑफ फेमर बॉल अरुमा के टॉप रैंक प्रमोशंस के साथ करार करने के बाद इस साल कम से कम दो और फाइट का हिस्सा बनेंगे।

टॅग्स :विजेंदर सिंहमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!