लाइव न्यूज़ :

विजय हजारे : झारखंड की विशाल जीत में चमके किशन

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:37 IST

Open in App

इंदौर, 20 फरवरी कप्तान ईशान किशन की 94 गेंद में 173 रन की पारी की बदौलत झारखंड ने शनिवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के एलीट ग्रुप बी मैच में मध्य प्रदेश पर 324 रन की विशाल जीत दर्ज की।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद झारखंड ने किशन के शतक से नौ विकेट पर 422 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया और फिर मध्य प्रदेश की टीम को 18.4 ओवर में सिर्फ 98 रन पर समेट दिया जिसमें वरूण आरोन (37 रन देकर छह विकेट) ने अहम भूमिका अदा की।

बाईस वर्षीय किशन ने अकेले दम पर मध्य प्रदेश के आक्रमण को तहस नहस कर दिया और अपनी पारी के दौरान 19 चौके और 11 छक्के जड़े।

किशन ने कुमार कुशाग्र (26) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 113 रन की भागीदारी निभायी। उनका विकेट गौरव यादव ने झटका।

किशन ने 42 गेंद में 50, 74 गेंद में 100 और 86 गेंद में 150 रन बना लिये थे।

विराट सिंह ने 49 गेंद में 68 और सुमित कुमार ने 58 गेंद में 52 रन का योगदान दिया। आल राउंडर अनुकूल रॉय ने 39 गेंद में 72 रन की पारी खेली और स्कोर 400 रन से आगे पहुंचाया। झारखंड का यह स्कोर किसी भारतीय घरेलू टीम का सर्वोच्च स्कोर है।

आरोन की गेंदबाजी से मध्य प्रदेश की टीम एक समय 21 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। शीर्ष क्रम के लुड़कने के बाद पूरी टीम 98 रन पर सिमट गयी।

वहीं ग्रुप के अन्य मैचों में पंजाब को तमिलनाडु से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने गुरकीरत मान के नाबाद 139 रन और प्रभसिमरन सिंह के 71 रन की मदद से चार विकेट पर 288 रन का स्कोर खड़ा किया।

तमिलनाडु ने एन जगदीशन के शतक (101 रन) तथा बाबा अपराजित (88) और शाहरूख खान (नाबाद 55) के अर्धशतकों से जीत हासिल की।

वहीं आंध्र ने विदर्भ की टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया। विदर्भ ने यश राठौड़ (117) और फैज फजल (100) के शतकों की बदौलत छह विकेट पर 331 रन बनाये।

रिकी भुई के नाबाद 101 रन और हनुमा विहारी के 65 रन की मदद से आंध्र ने सात विकेट पर 332 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

पूजा पाठKumbh Rashifal 2026: शनि-गुरु के चलते कुंभ राशिवालों को खास रहेगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

पूजा पाठMakar Rashifal 2026: मकर राशिवालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, वित्त, प्रेम-विवाह, स्वास्थ्य से जुड़ी भविष्यवाणी

विश्वबांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना पर शिकंजा, अवामी लीग को फरवरी 2026 के राष्ट्रीय चुनावों में भाग लेने पर किया बैन

क्राइम अलर्टHyderabad: बॉयफ्रेंड के साथ ड्रग्स तस्करी कर रही थी गर्लफ्रेंड, पुलिस ने दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!