लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भिड़े सुशील कुमार और प्रवीण राणा के समर्थक, खूब चले लात-घूंसे

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2017 18:06 IST

इसी साल उनका नेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप में 74किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतना भी विवादों में आया था। उन्हें क्वॉर्टरफाइल, सेमीफाइनल और फाइनल तक में वॉकओवर मिला था।

Open in App

ओलंपिक खेलों में दो बार मेडल जीत चुके और अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी क्वॉलिफाई करने वाले पहलवान सुशील कुमार एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सुशील कुमार ने जितेंद्र कुमार को शुक्रवार को 74 किलोग्राम वर्ग में हराकर क्वॉलिफाई किया। हालांकि, इसके बाद उनके और एक दूसरे पहलवान प्रवीण राणा के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई।

यह पूरी घटना दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम की है। हालांकि, यह हाथापाई क्यों हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।सुशील कुमार ने पूरी घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

सुशील कुमार ने घटना के बाद कहा, 'यह बेहत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी निंदा करता हूं। यह बहुत गलत है और खेलों में ऐसी बातों की कोई जगह नहीं है।'

इस बीच प्रवीण के भाई ने आरोप लगााया है कि हमला करने वाले कुछ लोगों ने उन्हों भी जान से मारने की घमकी दी और यह भी कहा कि वे प्रवीण को प्रो-रेसलिंग लीग में हिस्सा नहीं लेने देंगे। दरअसल, सुशील ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हो रहे क्वॉलिफाई मुकाबले में प्रवीण राणा को भी हराया है। माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में प्रवीण की हार के बाद हंगामे की स्थिति बननी शुरू हो गई थी।

हाल ही में सुशील कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद दोबारा सुर्खियों में आए थे। वैसे, सुशील कुमार रियो ओलंपिक-2016 से पहले भी विवादों में आए थे जब उन्होंने नरसिंह यादव के क्वॉलिफाई किए जाने का विरोध किया और खुद की दावेदारी पेश की थी।

यही नहीं, इसी साल उनका नेशनल रेसलिंग चैम्पियनशिप में 74किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतना भी विवादों में आया। दरअसल, उन्हें क्वॉर्टरफाइल, सेमीफाइनल और फाइनल तक में वॉकओवर मिला। तब कई लोगों ने कहा कि सुशील जैसे खिलाड़ी को यह मेडल स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था। 

टॅग्स :सुशील कुमारराष्ट्रमंडल खेलरेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!