लाइव न्यूज़ :

वीर अहलावत फुकेट में आठवें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:31 IST

Open in App

फुकेट (थाईलैंड), 29 नवंबर वीर अहलावत चौथे और अंतिम दौर के आखिरी नौ होल में पांच बर्डी और एक बोगी के साथ सोमवार को यहां 10 डॉलर इनामी ब्ल्यू कैनयन फुकेट गोल्फ चैंपियनशिप में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे।

युवा अहलावत संयुक्त आठवें स्थान पर रहे जो एशियाई टूर प्रतियोगिता में उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। वह 2019 में पैनासोनिक ओपन इंडिया में भी संयुक्त आठवें स्थान पर रहे थे।

कोविड-19 महामारी के कारण एशियाई टूर पर 20 महीने के बाद हो रहे पहले टूर्नामेंट में अहलावत भारतीय गोल्फरों के बीच शीर्ष पर रहे। उनका कुल स्कोर 14 अंडर 274 रहा।

शिव कपूर अंतिम दौर में 74 के स्कोर से संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गए जबकि करणदीप कोच्चर (71) संयुक्त 23वें स्थान पर रहे।

अन्य भारतीयों में आदिल बेदी (70) संयुक्त 41वें जबकि अजितेष संधू (70) संयुक्त 51वें पायदान पर रहे। एस चिकारंगप्पा (72) और विराज मादप्पा (71) संयुक्त 55वें जबकि खलिन जोशी (71) संयुक्त 61वें स्थान पर रहे।

जीव मिल्खा सिंह ने अंतिम दिन लचर प्रदर्शन करते हुए 80 का स्कोर बनाया और संयुक्त 74वें स्थान पर रहे।

चीनी ताइपे के चान सीह चेंग ने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 18 अंडर के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त से खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!