लाइव न्यूज़ :

मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिये टीकाकरण मार्च के आखिर में शुरू हो सकता है क्योंकि खेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय से क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को प्राथमिकता सूची में रखने का औपचारिक आग्रह कर दिया है।

खेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार उन्होंने खाका तैयार कर लिया है तथा स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने पर उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का टीकाकरण अगले महीने से शुरू करने की योजना बनायी है।

मंत्रालय के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘खेल मंत्रालय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता सूची में रखने का आग्रह किया है। हमने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के दो चरणों में होने वाले टीकाकरण के लिये पहले ही योजना तैयार कर ली है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम स्वास्थ्य मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जब भी हमें उनकी तरफ से मंजूरी मिलेगी हम अपनी योजना पर अमल करना शुरू कर देंगे। हमारा इरादा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों का मार्च के आखिर तक टीकाकरण शुरू करने का है। ’’

अभी तक भारत के 74 खिलाड़ियों ने तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है। इन खेलों को कोविड-19 के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है उनमें 15 निशानेबाज, चार तीरंदाज, 32 हॉकी खिलाड़ी (पुरुष और महिला), चार पहलवान, नौ मुक्केबाज, एक घुड़सवार, चार व्यक्तिगत ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और 4x400 मीटर रिले टीम शामिल है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी फैलने से पहले क्वालीफाई किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ऑलआउट 155, गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में खत्म किया खेल

क्रिकेटGT vs RCB: आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की 4 विकेट से जीत, शुभमन गिल की कप्तानी पारी

भारतकोलकाता में भारी हंगामा, टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोले जाने का दावा किया

क्रिकेट155 रनों पर ऑलआउट हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस की घातक गेंदबाजी

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!