RCB ऑलआउट 155, गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में खत्म किया खेल

Gt vs Rcb Match Highlights: गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर जीत हासिल की, गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए उन्होंने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके 3 छक्के लगाये।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 30, 2026 23:21 IST2026-04-30T23:21:01+5:302026-04-30T23:21:12+5:30

Gt vs Rcb Match Highlights GT Beat Rcb 4 Wickets ipl match | RCB ऑलआउट 155, गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में खत्म किया खेल

RCB ऑलआउट 155, गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में खत्म किया खेल

googleNewsNext
HighlightsRCB ऑलआउट 155, गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में खत्म किया खेल

GT Beat Rcb 4 Wickets: आईपीएल 2026 के 42वां मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्लेबाजी शुरु की और विकेट गिरते रहे। जेकब बेथेल सिर्फ 5 पर आउट हुए, विराट कोहली ने कुछ अच्छे शॉर्ट खेले मगर वो भी 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गये। देवदत्त पड़िक्कल ने भी 24 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली मगर वो भी अपनी पारी को और लंबा नहीं बना पाए और आउट हो गये। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, जितेश शर्मा 1 रन, टिम डेविड 9 रन, क्रुणाल पंड्या 4 रन, रोमारियो शेफ़र्ड 17 रन, वेंकटेश अय्यर 12 रन, जॉश हेज़लवुड 0 और भुवनेश्वर कुमार 15 रन, कुल मिलाकर पूरी आरसीबी टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर जीत हासिल की, गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से आए उन्होंने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके 3 छक्के लगाये। दूसरे नंबर पर जॉस बटलर जिन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, तीसरे नंबर पर राहुल तेवतिया जो नाबाद रहे 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जेसन होल्डर के बल्ले से 10 गेंदों में 12 रन आये और राशिद खान नाबाद रहे और 7 रन बनाए।

 

Open in app