लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको को 2-0 से हराकर कोनकाकैफ क्षेत्र की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा अमेरिका

By भाषा | Updated: November 13, 2021 15:52 IST

Open in App

सिनसिनाटी, 13 नवंबर (एपी) अमेरिका ने दूसरे हाफ में क्रिस्टियन पुलिसिच और वेस्टोन मैकेन्ने के गोल से उत्तरी एवं मध्य अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र (कोनकाकैफ) के फुटबॉल विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में मैक्सिको को 2-0 से मात दी।

इस जीत के साथ अमेरिका की टीम क्षेत्रीय क्वालिफिकेशन की तालिका में बेहतर गोल-अंतर के कारण शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है। अमेरिका और मैक्सिको दोनों के नाम सात मैचों में चार जीत और दो हार के साथ 14 अंक है।

पुलिसिच ने मैच के 74वें मिनट में टीम का खाता खोला जबकि मैकेन्ने ने 85वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज अमेरिका की इस साल नौवीं रैंकिंग वाली मैक्सिको पर तीसरी जीत है।

क्षेत्रीय तालिका में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीम फीफा विश्व कप 2022 के लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई करेगी जबकि चौथे स्थान की टीम को प्लेऑफ के जरिये जगह बनाने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!