लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन चैंपियन को 2012 के बाद सबसे कम इनामी रााशि मिलेगी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:40 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 अगस्त (एपी) अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के इस साल के दो एकल चैंपियन को 2019 की तुलना में 35 प्रतिशत कम इनामी राशि मिलेगी जबकि टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में इजाफा हुआ है।साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत होगी जबकि क्वालीफाइंग दौर के अलावा मुख्य ड्रॉ के पहले तीन दौर की इनामी राशि में बढ़ोतरी हुई है।कोरोना वायरस महामारी के कारण स्टेडियम में दर्शकों पर पूर्ण प्रतिबंध और राजस्व के नुकसान के कारण इनामी राशि में कटौती के बाद अमेरिकी टेनिस संघ ने घोषणा की कि वह कुल इनामी राशि को बढ़ाकर पांच करोड़ 75 लाख डॉलर कर रही है जो 2019 के पांच करोड़ 72 लाख डॉलर से कुछ अधिक है।पिछले साल कुल इनामी राशि पांच करोड़ 34 लाख डॉलर थी।एकल खिताब जीतने वालों को पिछले साल के 30 लाख डॉलर की तुलना में इस साल 25 लाख डॉलर मिलेंगे। यह अमेरिकी ओपन में एकल चैंपियन को 2012 के बाद मिलने वाली सबसे कम इनामी राशि है। तब एकल चैंपियन को 19 लाख डॉलर मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलRoger Federer retirement: 20 ग्रैंडस्लैम खिताब, 24 साल और 1500 मैच, लेवर कप में अंतिम बार दिखेंगे रोजर फेडरर

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!