लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी एंटी डोपिंग एजेंसी ने शुरू किया नया डोप टेस्ट प्रोग्राम, खिलाड़ी घर पर ही कर रहे खून और यूरिन के सैंपल एकत्र

By भाषा | Updated: April 19, 2020 13:36 IST

US anti doping agency: अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने नाया डोप टेस्ट कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें खिलाड़ी घर पर ही स्वयं रक्त और मूत्र के नमूने एकत्रित करते हैं

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी के नए डोप टेस्ट प्रोग्राम में खिलाड़ी खुद की एकत्र करते हैं खून और मूत्र के सैंपलअमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी ने खिलाड़ियों को डोप परीक्षण किट मुहैया कराई गईं हैं

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी डोपिंग रोधी एजेंसी (यूएसएडीए) ने कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए असाधारण हालात से निपटने के लिए डोप परीक्षण का नया कार्यक्रम शुरू किया है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर की तरह अमेरिका में भी अधिकारियों ने लॉकडाउन का सहारा लिया है और ऐसे में यूएसएडीए ने नई प्रक्रिया शुरू की है जिसमें खिलाड़ी घर पर ही स्वयं रक्त और मूत्र के नमूने एकत्रित करते हैं जबकि परीक्षण अधिकारी ‘जूम’ या ‘फेसटाइम’ ऐप के जरिये दूर से ही इस प्रक्रिया पर नजर रखते हैं।

खिलाड़ियों को डोप परीक्षण किट मुहैया कराई गईं हैं और डोपिंग नियंत्रण अधिकारी का फोन आने पर उन्हें अपने नमूने देने होते हैं। अधिकारी रक्त नमूने देने की प्रक्रिया पर नजर रखता है लेकिन मूत्र के नमूने अकेले में दिए जाते हैं। डोपिंग नियंत्रण अधिकारी की नजर के सामने ही इन नमूनों को सील किया जाता है और परीक्षण के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में भेजा जाता है।

यूएसएडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ट्रेविस टाइगार्ट ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से कहा कि ओलंपिक में जगह बनाने के अमेरिका के कई प्रबल दावेदार इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं। दिग्गज फ्रीस्टाइल तैराक केटी लेडेकी के अलावा एथलीट नोह लाइल्स और एलिसन फेलिक्स ने इस परीक्षण कार्यक्रम से जुड़ने की इच्छा जताई है। 

टॅग्स :डोप टेस्टअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!