लाइव न्यूज़ :

थॉमस कप जीतने पर भारतीय टीम को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2022 16:47 IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को पहलीबार थॉमस कप 2022 जीतने पर भारतीय टीम को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे थॉमस कप विजेता टीम को पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर दी बधाईपीएम ने लिखा- यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगीइंडोनेशिया को हराकर 3-0 से हराकर भारत ने जीता है यह खिताब

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलीबार थॉमस कप 2022 जीतने पर भारतीय टीम को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता है, जिसके बाद रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री पुरस्कार की घोषणा की है। 

रविवार को ट्विटर पर अनुराग ठाकुर ने भारतीय विजेता टीम के लिए ईनाम की घोषणा करते हुए लिखा, जैसा कि भारतीय ने 14 बार के थॉमस कप चैंपियंस इंडोनेशिया (3-0) को हराकर अपना पहला पहला थॉमस कप जीता है। इस अद्वितीय उपलब्धि को स्वीकार करने के लिए टीम को ₹1 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है!

इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई! मलेशिया, डेनमार्क और इंडोनेशिया पर लगातार जीत के साथ यह असाधारण उपलब्धि राष्ट्र द्वारा समान सम्मान की मांग करती है।

वहीं देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचा! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है! हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!