लाइव न्यूज़ :

ट्राउ को गोकुलम केरल के खिलाफ लय बरकरार रखने का भरोसा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 18:11 IST

Open in App

कोलकाता, 12 फरवरी अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (ट्राउ) की टीम शनिवार को यहां गोकुलम केरल पर जीत दर्ज करके आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

ट्राउ अब तक छुपा रुस्तम साबित हुआ है। उसने पिछले मैच में स्ट्राइकर कोमरोन तुरसुनोव के गोल से आइजोल एफसी को हराया था।

गोकुलक केरल के खिलाफ जीत दर्ज करने पर ट्राउ के अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे चर्चिल ब्रदर्स के समान 13 अंक हो जाएंगे। ट्राउ अभी सात मैचों में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

टीम के मुख्य कोच नंदकुमार ने कहा, ‘‘प्रत्येक कोच मैच की अच्छी शुरुआत चाहता है। हमने इस सत्र में अब तक शुरू में गोल किये। यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ’’

गोकुलम केरल के लिये यह सत्र मिश्रित सफलता वाला रहा है। उसके छह मैचों में सात अंक हैं। उसकी टीम के पास हालांकि इस मैच में जीत दर्ज करके ट्राउ की बराबरी पर पहुंचने का मौका रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: वैश्विक तनाव के बीच भी भारतीय तेल कंपनियों ने अपडेट किए दाम, चेक करें आज की दरें

क्राइम अलर्टGhaziabad: मंदिर से लौट रहे परिवार पर हमला, गर्भवती महिला समेत 9 लोग लहूलुहान; इलाके में तनाव

भारतWest Bengal Election 2026: क्यों बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रही वोटिंग? जानें वजह

भारतWest Bengal election 2026: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा का कड़ा पहरा, वोट डालने उमड़े लोग

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!