लाइव न्यूज़ :

रूट शतक की ओर, इंग्लैंड ने 220 रन की बढ़त हासिल की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:55 IST

Open in App

फार्म में चल रहे कप्तान जो रूट और डेविड मलान ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन जुटाये जिससे इंग्लैंड ने गुरूवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चाय के ब्रेक तक तीन विकेट पर 298 रन बनाकर 220 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारत को नयी गेंद लेने के बाद अपने गेंदबाजों से विकेट लेने की उम्मीद थी, पर उन्हें दूसरे सत्र में एकमात्र सफलता ब्रेक की अंतिम गेंद पर मिली जिसमें मोहम्मद सिराज ने मलान को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने क्रीज पर आते ही तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया। पहले दो टेस्ट में शतक जड़ने वाले रूट ने शमी की आफ स्टंप के बाहर जाती शार्ट लेंथ गेंद को चौके के लिये भेजकर अपना अर्धशतक पूरा किया और ब्रेक तक 80 रन बनाकर श्रृंखला में अपने तीसरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे डेविड मलान अच्छी लय को जारी रखते हुए क्रीज पर जम गये थे। पर सिराज की फुल लेंथ गेंद मलान के बल्ले का किनारा चूमती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गयी जिस पर कैच की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। पर गेंदबाज के कहने पर कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को तीसरा विकेट मिल गया। उन्होंने 70 रन (11 चौके) बनाये।इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 139 रन की भागीदारी के दौरान दर्शकों के लिये कई दर्शनीय शॉट खेले। कप्तान से प्रेरणा लेते हुए मलान ने भी अपना अर्धशतक पूरा करने के लिये तेजी से रन बनाये जिसमें उन्होंने शमी की गेंद पर थर्ड मैन पर और प्वाइंट की ओर लगातार दो चौके जमाये। फिर एक रन लेकर सातवां अर्धशतक पूरा किया और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। इस तरह मई 2005 के बाद इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने घरेलू मैदान पर 50 से अधिक रन जोड़े। भारत ने लंच तक दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया था लेकिन इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिये इतना काफी नहीं था। इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाये 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के सत्र में 62 रन जोड़े जिससे लंच तक पहली पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 182 रन हो गया। भारतीय टीम पहली पारी में 78 रन पर सिमट गयी थी। मोहम्मद शमी भारत के चारों तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक दिखे, बाकी अन्य को लगातार दूसरे दिन सीम या स्विंग मूवमेंट का फायदा नहीं मिला। शमी ने ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए खेल के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (61 रन, छह चौके, एक छक्का) को बोल्ड किया। शमी की शानदार गेंद पर बर्न्स ने कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया, पर यह दनदनाते हुए उनके ऑफ स्टंप उखाड़ गयी। इस तरह बर्न्स और हसीब हमीद के बीच पहले विकेट की 135 रन की भागीदारी का अंत हुआ। भारत को दूसरा विकेट रविंद्र जडेजा ने दिलाया जिन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में हमीद (195 गेंद में 68 रन, 12 चौके) को बोल्ड किया। बायें हाथ के स्पिनर ने अपनी खूबसूरत गेंद पर क्रीज पर जमे हुए हमीद का बड़ा विकेट झटका और यह जडेजा का श्रृंखला में पहला विकेट भी था। इन झटकों के बावजूद भारत को मैच में वापसी के लिये कुछ विशेष करने का प्रयास करना होगा। भारत के लिये सुबह के सत्र में इशांत शर्मा ने गेंदबाजी शुरू की, हालांकि वह पिच पर सही लाइन एवं लेंथ हासिल करने में जूझते दिखे। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण स्विंग के बजाय सीम पर ज्यादा निर्भर करता है लेकिन वे पिच से ज्यादा मूवमेंट हासिल नहीं कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSri Lanka vs England, 3rd ODI: 191 रन की साझेदारी, 20 चौके और 10 छक्के?, रूट-ब्रूक ने जड़े शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

क्रिकेटSL vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जो रूट ने बैट और बॉल से किया शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: जो रूट के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने पूरे किए शतक, तीसरे दिन का खेल खत्म, 134 रन आगे ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेटAustralia vs England, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया 218 रन पीछे और 8 विकेट शेष?, इंग्लैंड की टीम 384 पर ढेर, रूट ने खेली 160 की सर्वश्रेष्ठ पारी, 9 रन दूर हेड, 91 पर नाबाद

क्रिकेटAshes Test series: जो रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी की, एशेज में SCG में शतक लगाकर करियर में पहली बार बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!