लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में सुहार और तरूण जीते, पलक और पारूल की जोड़ी हारी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 08:43 IST

Open in App

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सुहास यथिराज और तरूण ढिल्लों ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के सुहास ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया।ग्रुप बी में 27 साल के तरूण को भी अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और वह थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को सिर्फ 23 मिनट में 21-7 21-13 से हराने में सफल रहे।अगले मुकाबले में सुहास का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से होगा जबकि तरूण को शुक्रवार को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान से भिड़ना है। सुहास के एक टखने में समस्या है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।दूसरी तरफ तरूण को आठ साल की उम्र में फुटबॉल खेलते हुए घुटने में गंभीर चोट लगी थी जिससे उनके घुटने की मूवमेंट प्रभावित हुई। वह अभी दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन हैं।उन्नीस साल की पलक को हालांकि एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब उनकी और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी के महिला युगल मुकाबले में चेंग हेफांग और मा हुईहुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 7-21 5-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।बुधवार को गत विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में हमवतन भारतीय मनोज सरकार को 21-10 21-23 21-9 से हराया था।पलक को हालांकि महिला एकल एसयू5 ग्रुप ए मुकाबले में जापान की अयाको सुजुकी के खिलाफ 4-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।मिश्रित युगल में भगत और पलक की जोड़ी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की फ्रांस की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 21-15 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था। यह जोड़ी एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!