टोक्यो ओलंपिकः सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया की हार, तीन बार के विश्व चैंपियन से मिली शिकस्त के बाद भी कांस्य जीतने का मौका
By अभिषेक पारीक | Published: August 6, 2021 03:14 PM2021-08-06T15:14:52+5:302021-08-06T15:40:52+5:30
टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 65 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में मुकाबले में बजरंग पूनिया हार गए हैं। पूनिया को तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी एलियेव ने हराया।
टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 65 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग पूनिया हार गए हैं। इसके साथ ही गोल्ड जीतने का सपना भी टूट गया है। पूनिया को तीन बार के विश्व चैंपियन अजरबैजान के हाजी एलियेव ने हराया। अजरबैजान के पहलवान ने बजरंग को 12-5 से शिकस्त दी।
अजरबैजान के पहलवान ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनानी मजबूत कर दी थी। पहले पीरियड में पूनिया 1-4 से पीछे थे। पूनिया को पैसिव क्लॉक के कारण एक अंक मिला था लेकिन ओलियेव ने दो बार दो पॉइंट हासिल कर सेट में बढ़त बना ली।
इसके बाद में दूसरे सेट में भी हाजी एलियेव ने शानदार खेल दिखाया और बजरंग को कोई मौका नहीं दिया। वह बजरंग के खिलाफ लगातार पॉइंट बढ़ाते रहे। दूसरे में सेट में उन्होंने अपनी बढ़त को बढ़ाते हुए 6-1 कर दिया। हालांकि बजरंग ने काफी कोशिश की लेकिन वह एलियेव की बढ़त को कम नहीं कर सके और 5-12 से हार गए।
#Tokyo2020 | Wrestler Bajrang Punia loses to Azerbaijan’s Haji Aliyev 5-12 in Men's 65kg Freestyle semi-final pic.twitter.com/6Gk5u19UJc
— ANI (@ANI) August 6, 2021
पदक की दौड़ में बने हुए हैं बजरंग
जरंग को गोल्ड का दावेदार माना जा रहा था। हालांकि इस हार ने गोल्ड का सपना जरूर तोड़ा है, लेकिन वह अभी भी पदक की दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं। कांस्य पदक जीतने के लिए अब उनका मुकाबला रेपचेज राउंड के विजेता से होगा।
#Tokyo2020 | Wrestler Bajrang Punia will compete for Bronze medal.
— ANI (@ANI) August 6, 2021
बेटे की हार पर बोले पिता
बजरंग पूनिया की सेमीफाइनल मुकाबले में हार से उनके परिवार के लोग भी निराश नजर आए। उनके पिता बलवान सिंह ने बेटे की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है। वह निश्चित रूप से कांस्य पदक जीतेगा।
Winning and losing is part of life. He will definitely win the Bronze medal: Wrestler Bajrang Punia's father, Balwan Singh pic.twitter.com/CWhllkuju4
— ANI (@ANI) August 6, 2021