लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः मोरक्को के हैवीवेट मुक्केबाज ने की प्रतिद्वंद्वी का कान काटने की कोशिश, याद आ गए माइक टायसन 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 27, 2021 18:25 IST

मोरक्को के एक हैवीवेट मुक्केबाज (91 किग्रा) ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी के कान को काटने की कोशिश की। यूनुस बल्ला ने तीसरे दौर के मुकाबले में माइक टायसन की तरह रिंग डेविड न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देमोरक्को के हैवीवेट मुक्केबाज ने मुकाबले में न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी के कान को काटने की कोशिश की। यूनुस बल्ला ने माइक टायसन की तरह रिंग डेविड न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की। युनुस को जजों के निर्णय से हार का सामना करना पड़ा और न्याका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी मैच के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ी द्वारा स्पेन के खिलाड़ी को हॉकी मारने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि मोरक्को के हैवीवेट मुक्केबाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी का कान काटने की कोशिश की है। हालांकि माउथगार्ड के कारण यह वह इसमें पूरी तरह से सफल नहीं हो सका। 

मोरक्को के एक हैवीवेट मुक्केबाज (91 किग्रा) ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड के प्रतिद्वंद्वी के कान को काटने की कोशिश की। यूनुस बल्ला ने तीसरे दौर के मुकाबले में माइक टायसन की तरह रिंग डेविड न्याका के कान के पास काटने की कोशिश की। युनुस को जजों के सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा और न्याका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

इसलिए बच सके न्याका

यूनुस ने हालांकि माउथ गार्ड (दांतों को चोट से बचाने वाला कवच) पहना था, जिस कारण न्याका के कान के पास उनके दांतों का निशान नहीं बना। न्याका ने कहा, 'वह पूरी तरह से काटने में सफल नहीं हुआ। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उसने माउथगार्ड पहना था और यह उतना गंभीर नहीं था। मुझे लगता है वह मेरी गाल पर काटना चाहता था।'

रेफरी नहीं देख सके, टीवी कैमरे ने पकड़ा

रेफरी हालांकि इस घटना को नहीं देख सकें जिससे यूनुस को बाउट के दौरान दंडित नहीं किया गया था। हालांकि यूनुस की यह हरकत टेलीविजन कैमरे की पकड़ से बच नहीं सकी। 

याद आ गए टायसन

मुक्केबाजी के दौरान कान काटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले माइक टायसन और इवांडर होलीफील्ड के बीच 1997 में खेले गए एक मुकाबले में ऐसी ही घटना सामने आई थी। जब माइक टायसर ने होलीफील्ड के कान को दो बार काट लिया था। उस वक्त दुनिया भर में इस घटना की काफी चर्चा हुई थी। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मुक्केबाजीबॉक्सरओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव