लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिकः 'सेमीफाइनल में भी ऐसे ही लड़ी तो गोल्ड जीतने का मौका', लोवलिना की जीत पर बोले अजय सिंह- ये युवा, नए और निडर भारत का प्रतीक

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 14:19 IST

बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को लोवलिना बोर्गोहैन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने लोवलिना के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है। महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग सेमीफाइनल में पहुंचकर लोवलिना ने ओलंपिक में एक और मैडल पक्का कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह सेमीफाइनल में भी इसी तरह से लड़ीं तो हमारे पास गोल्ड जीतने का मौका है।

बॉक्सिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने शुक्रवार को लोवलिना बोर्गोहैन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है। महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंचकर लोवलिना ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में एक और मैडल पक्का कर दिया है। 

अजय सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘मैं बेहद घबराया हुआ था। हालांकि हम सब लोवलिना की क्षमताओं को जानते हैं। उसने हमें गौरवान्वित किया। वह निडर होकर लड़ी और मुझे लगता है कि अगर वह सेमीफाइनल में भी इसी तरह से लड़ीं तो हमारे पास गोल्ड जीतने का मौका है।‘

अजय सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि यह खबर सुनने के लिए हम सभी इंतजार कर रहे थे। यह गर्व का क्षण है न केवल बॉक्सिंग के लिए बल्कि असम और पूरे देश के लिए। सिंह ने कहा कि यह लोवलिना का साहसपूर्ण प्रयास था। वह पिछले साल कोविड-19 की चपेट में आ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उसकी मां भी जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी, लेकिन लोवलिना जन्मजात फाइटर है। यह भारत के लिए मील का पत्थर है और जिस तरह से लड़की ने खुद को साबित किया है वह हम सभी को गौरवान्वित करता है।

उन्होंने कहा कि बीएफआई में उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देना चाहते हैं। यह उस प्रक्रिया का भी प्रमाण है जिसका हमने पिछले साल सालों में अनुसरण किया है। हालांकि जैसा मैंने आज लोवलिना से कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उसे सावधानीपूर्वक योजना बनाते और भारत के लिए स्वर्ण जीतने को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोवलिना युवा, नए और निडर भारत की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि युवा बॉक्सर भविष्य में कई और ओलंपिक पदक सुनिश्चित करेंगें 

बता दें कि लोवलिना ने ताइवान की वर्ल्ड चैंपियन निएन चिन चेन को 4-1 से विभाजित निर्णय में हराया। पहले राउंड में पांच जजों का फैसला बंटा हुआ था, लेकिन अगले दो राउंट में जजों ने लोवलिना के दबदबे पर मुहर लगा दी। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लोवलिना को बधाई दी है और कहा है कि आपने देश को गर्व करने का मौका दिया है। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मुक्केबाजीबॉक्सरओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव