लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

By विनीत कुमार | Published: August 02, 2021 8:20 AM

दुती चंद टोक्यो ओलंपिक की 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी हैं और उनसे इस स्पर्धा में मेडल आने की उम्मीद टूट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुती चंद टोक्यो ओलंपिक में 200 मीटर रेस में सातवें स्थान पर रहीं।दुती ने हालांकि सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 23.85 सेकेंड में रेस पूरी की।दुती इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही थीं

टोक्यो: भारत की स्टार महिला धावक दुती चंद को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में निराशा हाथ लगी है। वे स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

स्पर्धा में ओलंपिक स्टेडियम- ट्रैक 2 पर हीट-4 में दौड़ते हुए दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं और सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सकीं। हालांकि ये उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और उन्होंने 23.85 सेकेंड का समय निकाला। हालांकि, अगले दौर में जाने के लिए ये नाकाफी रहा।

इस हीट में क्रिस्टिन मबोमा शीर्ष पर रहीं। उन्होंने 22.11 के समय के साछ नामिबिया का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, अमेरिका की गैब्रिएले थॉमस 22.20 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। नियमों के अनुसार हर हीट में शीर्ष तीन पर रहने वाले एथलीट सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। वहीं, अगले तीन भी अंतिम चार में पहुंचते हैं। दुती का सर्वश्रेष्ठ समय 23 सेकेंड का है। वह 41 प्रतिभागियों के बीच कुल 38वें स्थान पर रही।

100 मीटर रेस में आगे नहीं जा सकी थीं दुती चंद

इससे पहले शुक्रवार को भी दुती चंद टोक्यो ओलंपिक के 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही थीं। इस स्पर्धा में हीट-5 में दौड़ते हुए वे 11.54 सेकेंड के समय के साछ 7वें स्थान पर रही थीं।

बहरहाल, 100 मीटर रेस में जमैका की इलेन थॉम्पसन-हेरा ने अमेरिका की फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर की 33 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शनिवार को लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 10.61 सेकंड का समय लिया जो ग्रिफिथ जॉयनर के 1988 सियोल ओलंपिक (1988) में बनाये 10.62 सेकंड के रिकॉर्ड से बेहतर है। 

जमैका के दबदबे वाले में इस स्पर्धा में थॉम्पसन-हेरा ने अपनी हमवतन प्रतिद्वंद्वी  शेली-एन फ्रेजर-प्राइस को 0.13 सेकंड से अंतर से पछाड़ा। उनके देश की ही शेरिका जैक्सन ने 10.76 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020दुती चंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलचक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर एक्शन, स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर तीन साल का बैन, प्रतिबंध 29 मार्च 2022 से प्रभावी, टोक्यो ओलंपिक में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

अन्य खेलवीडियो: नीरज चोपड़ा ने फिर मचाया धमाल, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने, देखें कितनी दूर फेंका भाला

अन्य खेलओलंपियन दुती चंद का खुलासा- 'स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग, सीनियर मालिश करने के लिए करते थे मजबूर'

अन्य खेलPara Shooting World Cup 2022: रुबीना फ्रांसिस और मनीष नरवाल ने चीनी टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेलअल्बर्टो गिनेस लोपेज और माइकल गियोर्डानो से आगे हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय, एक लाख 27 हजार 647 वोट मिले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: 2007, 2009, 2012 में नेहरू कप, 2011, 2015, 2021 में सैफ चैम्पियनशिप और 2008 एएफसी में रहे सूत्रधार, देखें 10 रिकॉर्ड

अन्य खेलSunil Chhetri announces Indian team retirement: पाकिस्तान के खिलाफ पहला गोल, मेसी और रोनाल्डो क्लब में शामिल, 252 मैच और 515 गोल, 6 जून को अलविदा!, जानें उपलब्धि

अन्य खेलSunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, कहा- कुवैत के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर होगा आखिरी मैच

अन्य खेलFederation Cup 2024: तीन साल बाद यहां के हम सिकंदर!, 82.27 मीटर के साथ स्वर्ण पर कब्जा, कर्नाटक के मनु 82.06 मीटर के साथ रजत जीता, देखें टॉप-5 लिस्ट

अन्य खेलLa Liga 2023-24: रीयाल सोसीदाद पर 2-0 से जीत, गिरोना को पछाड़कर अंक तालिका में 76 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बार्सीलोना, देखें प्वाइंट टेबल