लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा की विश्व रैंकिंग में बड़ा उछाल, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2021 13:01 IST

Javelin Throw Ranking: पुरुषों की जेवलिन थ्रो की वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में 87.58 मीटर तक भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीता है।इस जीत के साथ वे वर्ल्ड रैंकिंग में अब दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं, उनके ऊपर जर्मनी के जोहानस वीटर रह गए हैं।ओलंपिक में जाने से पहले नीरज चोपड़ा पुरुषों की जेवलिन थ्रो की वर्ल्ड रैंकिंग में 16वें स्थान पर थे।

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। भाला फेंक एथलीट नीरज अब विश्व एथलेटिक्स के पुरुषों के जेवलिन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में 14 स्थान की छलांग लगाई है। 

ओलंपिक में जाने से पहले 23 साल के नीरज चोपड़ा वर्ल्ड रैंकिंग में 16वें स्थान पर थे। हालांकि अब उन्होंने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में 87.58 मीटर तक भाला फेंका था और एथलेटिक्स में कोई मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे। नीरज का ये थ्रो 2000 के ओलंपिक के बाद इन खेलों में चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी रहा।

वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज ने कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज के अब 1315 अंक हैं और वे बस जर्मनी के जोहानस वीटर से पीछे रह गए हैं। जोहनस वीटर के 1396 अंक हैं और वे पहले स्थान पर हैं। वीटर 2021 में 7 बार 90 मीटर से ज्यादा की दूरी तक भाला फेंक चुके हैं।

हालांकि, वीटर टोक्यो ओलंपिक नीरज के मुकाबले नहीं ठहर सके। वे सर्वश्रेष्ठ 82.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंक सके थे और 9वें स्थान के साथ फाइनल में भी जगह नहीं बना सके थे जबकि उन्हें गोल्ड मेडल का दावेदार माना जा रहा था।

इसके अलावा पोलैंड के मार्किन क्रुवोस्की तीसरे स्थान पर हैं। वहीं टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाले चेक गणराज्य के याकुब वादलेज्क (Jakub Vadlejch) और जर्मनी के जुलियान वीबर भी पुरुषों के भाला फेंक रैंकिंग में शीर्ष 5 में शामिल हैं।

Javelin Throw Ranking: भाला फेंक रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष पांच एथलीट 

1. जोहानस वीटर- 1396 अंक2. नीरज चोपड़ा- 1315 अंक3. मार्किन क्रुवोस्की- 1302 अंक4. याकुब वादलेज्क- 1298 अंक5. जुलियान वीबर- 1291 अंक

बता दें कि नीरज चोपड़ा न केवल भारत के लिए एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय बने हैं बल्कि 2008 के बाद ये पहला मौका भी था जब भारत ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा इससे पहले 2018 के एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही 2018 के ही राष्ट्रमंडल खेल में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा 2017 के एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड जीता था। विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2016) में भी वे चैम्पियन रहे थे।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाटोक्यो ओलंपिक 2020एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वसिलेसिया डायमंड लीगः 365 दिन बाद आमने-सामने होंगे नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम, 16 अगस्त को मुकाबला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!