लाइव न्यूज़ :

अपने 11 साल के बेटे चार्ली के साथ खेलेंगे टाइगर वुड्स

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:59 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 19 नवंबर (एपी) टाइगर वुड्स को इस साल एक और टूर्नामेंट में खेलना है और यह उनके लिए किसी अन्य टूर्नामेंट जितना ही बड़ा है क्योंकि वह इस गोल्फ टूर्नामेंट में अपने बेटे चार्ली के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

पीएनसी चैंपियनशिप ने गुरुवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट में वुड्स 11 साल के चार्ली के साथ खेलेंगे। इस टूर्नामेंट में 1995 से मेजर खिताब जीतने वाले गोल्फर अपने बेटों के साथ जोड़ी बनाएंगे। वुड्स 1994 में पेशेवर गोल्फर बने थे।

वुड्स ने कहा, ‘‘मैं आपको बता नहीं सकता कि चार्ली के साथ अपने पहले आधिकारिक टूर्नामेंट में एक साथ खेलने को लेकर मैं कितना रोमांचित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जूनियर गोल्फर के रूप में उसे प्रगति करते हुए देखना शानदार है और पीएनसी चैंपियनशिप में एक साथ खेलना बेहतरीन है।’’

पीएनसी चैंपियनशिप का आयोजन 19-20 दिसंबर को मध्य फ्लोरिडा के रिट्ज कार्लटन गोल्फ क्लब ओरलैंडो में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!