लाइव न्यूज़ :

तीन बार की मेजर चैम्पियन कर्बर फ्रेंच ओपन के पहले दौर में बाहर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:28 IST

Open in App

पेरिस, 30 मई (एपी) तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और पूर्व नंबर एक एंजलिक कर्बर को लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में हारकर बाहर होना पड़ा।

छब्बीस वरीयता प्राप्त कर्बर को यूक्रेन की क्वालीफायर की एनहेलिना कालिनिना ने 6-2 6-4 से शिकस्त दी जो पहली बार टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही हैं।

रोलां गैरां एकमात्र ग्रैंडस्लैम है जिसमें कर्बर खिताब नहीं जीत पायी हैं। वह पेरिस में 14 बार खेली हैं जिसमें से उन्हें आठ बार हार मिली है। उनका यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 और 2018 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचना रहा है।

कर्बर ने 2016 में आस्ट्रेलियाई ओपन और अमेरिकी ओपन तथा 2018 में विम्बलडन ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!