लाइव न्यूज़ :

Thomas Cup Final 2022: भारत ने रचा इतिहास, पहली बार थॉमस कप पर किया कब्जा, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 15, 2022 19:24 IST

Thomas Cup Final 2022: भारत ने पहली बार थॉमस कप जीतने के लिए 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य सेन ने एंथनी गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से हराकर भारत की अच्छी शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की युगल जोड़ी सात्विक और चिराग ने अहसान-सुकामुल्जो को हराया।18-21, 23-21, 21-19, उनके करियर की सबसे सनसनीखेज जीत दर्ज की। फाइनल में एक भी मैच गंवाए बिना ऐसा किया है।

Thomas Cup Final 2022: आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने रविवार को इतिहास कायम कर दिया। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने पहली बार थॉमस कप पर कब्जा कर लिया। टीम ने फाइनल में इंडोनेशिया की मजबूत टीम को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता।

थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की पहली खिताबी जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और उनकी जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश खुश है! हमारी सफल टीम को बधाई और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं। यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’’

भारत के थॉमस कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय टीम ने रचा इतिहास ! यह जीत भविष्य के कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है। लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की।

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को एकतरफा फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की। नॉकआउट चरण में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे लक्ष्य ने सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले एकल मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21 21-17 21-16 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

सात्विक और चिराग की देश की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी ने इसके बाद प्रतिकूल हालात में शानदार वापसी करते हुए दूसरे गेम में चार मैच प्वाइंट बचाए और मोहम्मद अहसन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी को 18-21 23-21 21-19 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 किया। दूसरे एकल में श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में 48 मिनट में 21-15 23-21 से हराकर भारत को 3-0 की विजयी बढ़त दिला दी।

पुरुष बैडमिंटन टीम ने सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-2 से हराकर थॉमस कप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। भारतीय टीम 1979 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी। लेकिन उसने जुझारू जज्बा दिखाते हुए 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हरा दिया।

भारत का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। भारतीय टीम का यह शानदार प्रदर्शन रहा, जिसने पांच बार की चैम्पियन मलेशिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाकर 43 साल के इंतजार को खत्म किया था। किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को हराया।

टॅग्स :बैडमिंटनBadminton Association of Indiaइंडोनेशियालक्ष्य सेनकिदांबी श्रीकांतचिराग शेट्टीसात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्वसो रहे थे लोग, 16 बुजुर्ग जिंदा जले, इंडोनेशिया के वृद्धाश्रम में भयावह हादसा

क्रिकेट1 ओवर में 5 विकेट! इंडोनेशिया के गेंदबाज ने T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर नियंत्रण खो बैठी और कंक्रीट से टकराने के बाद पलटी, 16 की मौत, 5 की हालत गंभीर और 13 नाजुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!