लाइव न्यूज़ :

विराट के साथ इस वर्ष का आपसी द्वंद्व मेरा पसंदीदा : एंडरसन

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:22 IST

Open in App

लंदन, 14 अक्टूबर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष टेस्ट श्रृंखला के दौरान विराट कोहली के साथ आपसी द्वंद्व का भरपूर आनंद उठाया और इस स्टार बल्लेबाज के साथ अपने कई मुकाबलों में इसे पसंदीदा करार दिया।

भारत और इंग्लैंड के बीच जब टेस्ट मैच होते हैं तो तब कोहली बनाम एंडरसन का मुकाबला हमेशा चर्चा में रहता है।

एंडरसन ने 2014 में अपना दबदबा बनाया तो कोहली ने 2018 के इंग्लैंड दौरे में अपना जलवा दिखाकर इस तेज गेंदबाज की एक नहीं चलने दी। इस वर्ष एंडरसन ने चार टेस्ट मैचों में दो बार कोहली को आउट किया।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार एंडरसन ने कहा, ‘‘विराट के साथ इन गर्मियों में मुकाबला मेरा पसंदीदा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंग्लैंड में हमारे बीच कुछ अच्छे मुकाबले हुए लेकिन इस साल का मुकाबला निश्चित तौर पर मेरा पसंदीदा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कुछ अवसरों पर उसे आउट किया लेकिन उसने भी कुछ रन बनाये और हमारे बीच मैदान पर चले इस द्वंद्व में निश्चित तौर पर आपसी सम्मान भी शामिल था। ’’

एंडरसन ने कहा, ‘‘मैदान पर हमारी प्रतिद्वंद्विता अच्छी तरह से आगे बढ़ी। निश्चित तौर पर हमने एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश की लेकिन अच्छी भावना के साथ ऐसा किया। इसलिए मैंने इसका पूरा आनंद उठाया। ’’

एशेज श्रृंखला के बारे में एंडरसन ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज के रूप में आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पर गौर करते हो और पिछले तीन, चार या पांच साल में स्टीव स्मिथ आस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!