लाइव न्यूज़ :

बाक आठ जुलाई को तोक्यो पहुंचेंगे, कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:16 IST

Open in App

तोक्यो, 30 जून (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक आठ जुलाई को तोक्यो पहुंचेंगे और तीन दिन तक पृथकवास में रहने के बाद खेलों से पहले होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे।

बाक के 16 जुलाई को हिरोशिमा का दौरा करने की भी उम्मीद है और तभी आईओसी उपाध्यक्ष जॉन कोट्स नागासाकी का दौरा करेंगे।

जापान का दौरा करने वाले गणमान्य व्यक्ति अक्सर उन शहरों का दौरा करते हैं जहां द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अगस्त में अमेरिका द्वारा परमाणु हमले किये गये थे।

बाक के दौरे से पहले तोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

बुधवार को तोक्यो में 714 नये मामले सामने आये जो पांच हफ्तों में सबसे ज्यादा है। यह तोक्यो में लगातार 11वां दिन है जब मामले ज्यादा हो रहे हैं जबकि इससे सात दिन पहले इनकी संख्या काफी कम थी।

जापान में केवल 12 प्रतिशत लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। वहीं कुछ राज्यों में लगा आपातकाल 12 जुलाई को खत्म होगा और संभावना है कि सरकारी अधिकारियों को ओलंपिक के शुरू होने के दौरान फिर से राज्य में आपातकाल लगाना पड़े।

कोट्स से एक महीने पहले पूछा गया था कि क्या ओलंपिक राज्य में आपातकाल के दौरान आयोजित किये जा सकते हैं तो उन्होंने कहा था, ‘‘इसका जवाब बिलकुल हां है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!