लाइव न्यूज़ :

चैंपियन्स लीग की इनामी राशि में होगा इजाफा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:39 IST

Open in App

मैड्रिड, 27 मई (एपी) चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को अगले तीन साल में अधिक इनामी राशि मिलेगी क्योंकि यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा की तीन क्लब प्रतियोगिताओं के प्रसारण और प्रायोजन करार की राशि में लगभग आठ प्रतिशत का इजाफा हुआ है और कुल राजस्व तीन अरब 50 लाख यूरो (चार अरब 27 लाख) हो गया है।

यूएफा के राजस्व में 2018-21 की तुलना में 2024 तक वार्षिक 25 करोड़ यूरो (30 करोड़ 50 लाख डॉलर) का इजाफा होगा। संस्था ने गुरुवार को आनलाइन कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

चैंपियन्स लीग क्लबों की इनामी राशि में थोड़ा इजाफा होगा जबकि 23 करोड़ 50 लाख यूरो (28 करोड़ 70 लाख डॉलर) की इनामी राशि यूरोपा कांफ्रेंस लीग के लिए आवंटित की जाएगी जो तीसरे टीयर की प्रतियोगिता है और इसे अगले साल शुरू किया जाएगा।

चैंपियन्स लीग में हिस्सा लेने वाले 32 क्लबों के बीच दो अरब यूरो (दो अरब 44 करोड़ डॉलर) से कुछ अधिक की राशि बंटेगी जो 2018-21 तक प्रत्येक सत्र के लिए एक अरब 95 करोड़ यूरो (दो अरब 38 करोड़ डॉलर) थी। प्रत्येक क्लब के हिस्से से मामूली राशि काटी जाएगी जिससे कि पिछले सत्र में कोरोना वायरस महामारी के कारण व्यवधान से प्रसारणकर्ता हो हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

चैंपियन्स लीग में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक क्लब को 1 करोड़ 56 लाख 40 हजार यूरो की बेसिक्स फीस का भुगतान होगा जो पिछले तीन सत्र में एक करोड़ 52 लाख 50 हजार यूरो थी।

टूर्नामेंट से एक क्लब अधिकतम 13 करोड़ यूरो (16 करोड़ डॉलर) की कमाई कर सकता है जिसमें इनामी राशि और प्रसारण राशि भी शामिल है।

यूरोपा लीग की इनामी राशि 56 करोड़ यूरो (68 करोड़ 40 लाख डॉलर) थी। पिछले सत्र के ग्रुप चरण में 48 टीमों ने हिस्सा लिया था।

अगले सत्र से यूरोपा लीग में 32 टीमों का ग्रुप चरण होगा और कुल 46 करोड़ 50 लाख यूरो (56 करोड़ 80 लाख डॉलर) की राशि बंटेगी। 32 टीमों की यूरोपा कांफ्रेंस और यूरोपा लीग की कुल इनामी राशि 70 करोड़ यूरो (85 करोड़ 40 लाख डॉलर) होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!