लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव ‘बिग फोर’ के अलावा 2005 से एटीपी शीर्ष दो में जगह बनाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:32 IST

Open in App

लंदन, 15 मार्च (एपी) दानिल मेदवेदेव सोमवार को जारी एटीपी टेनिस रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

मेदवेदेव इसके साथ ही 15 साल से भी अधिक समय में ‘बिग फोर’ में शामिल नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल, रोजर फेडरर और एंडी मरे के अलावा पहले खिलाड़ी हैं जिसने शीर्ष दो में जगह बनाई है।

इन चारों खिलाड़ियों के अलावा पिछली बार शीर्ष दो में जगह बनाने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे जिन्होंने जुलाई 2005 में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि फेडरर शीर्ष पर थे।

मेदवेदेव ने फ्रांस में ओपन 13 टूर्नामेंट के रूप में करियर का 10वां खिताब जीतकर नडाल को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले वह तीसरे स्थान पर थे।

हेविट के बाद दूसरे नंबर की रैंकिंग पर 368 हफ्ते नडाल, 203 हफ्ते फेडरर, 144 हफ्ते जोकोविच और 41 हफ्ते मरे रहे।

जोकोविच अपने करियर में 312वें हफ्ते में नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!